हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

9 भाषाओं में बनी वो फिल्म, जिसका हिंदी में आते ही हुआ बुरा हाल, मेकर्स के छूट गए थे पसीने

Blockbuster Telugu Film Flop in Hindi: एक ऐसी फिल्म, जिसे 9 भाषाओं में बनाया गया. आठ भाषाओं में तो इस फिल्म ने कमाल किया लेकिन हिंदी में फ्लॉप हो गई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन
Ramaiya Vastavaiya. image credit- social media

Blockbuster Telugu Film Flop in Hindi: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर कमाल कर देती हैं, लेकिन कुछ फिल्में सुपरफ्लॉप निकल जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे 9 भाषाओं में बनाया गया, आठ भाषाओं में तो इस फिल्म ने बवाल काट दिया, लेकिन जैसे ही फिल्म हिंदी में रिलीज हुई, तो सुपरफ्लॉप निकली. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

तेलुगु फिल्म ‘नुव्वोस्तानांते नेनोद्दांताना’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि तेलुगु फिल्म ‘नुव्वोस्तानांते नेनोद्दांताना’ है. इस फिल्म को आठ भाषाओं में बनाया गया था. फिल्म को हिंदी में बनाया गया तो इसके रीमेक का नाम ‘रमैया वस्तावैया’ रखा गया, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप निकली. इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स के भी पसीने छूट गए थे.

फिल्म का बजट और कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को लगभग 38 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह से कमाई नहीं कर पाई थी. इस फिल्म ने भारत में 36.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 38.34 करोड़ रुपये रही थी.

विज्ञापन

तेलुगु फिल्म को मिला था कमाल का रिस्पॉन्स

कुल मिलाकर फिल्म कमर्शियल रूप से फ्लॉप निकली थी. फिल्म के हिंदी वर्जन को लोगों का कुछ खास प्यार नहीं मिला था. हालांकि, साल 2005 में आई तेलुगु फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म के तेलुगु वर्जन को सिर्फ 4 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन इसने 18 करोड़ रुपये की बेहद शानदार कमाई की थी.

9 भाषाओं में बना था रीमेक

तेलुगु फिल्म ‘नुव्वोस्तानांते नेनोद्दांताना’ का इंडिया में 9 भाषाओं में रीमेक बनाया गया था, लेकिन इसका हिंदी वर्जन सुपरफ्लॉप निकला था. इसी के साथ अगर फिल्म की ओटीटी की बात करें तो इस फिल्म को साल 2016 में 9 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया था. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 5.9 की रेटिंग मिली थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘आंखों में नमी, लड़खड़ाते कदम’, Dharmendra के निधन के बाद पहली बार दिखीं Prakash Kaur

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola