हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Battle Of Galwan में कैसा होगा Salman Khan का लुक? बर्थडे से पहले मिल सकता है सरप्राइज

Battle Of Galwan Teaser Release Date: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
Battle Of Galwan. image credit- social media

Battle Of Galwan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इसको लेकर बात हो रही है. हर कोई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बीच अब फिल्म में सलमान खान लुक कैसा होगा. इस पर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि फिल्म में भाईजान का लुक कैसा होगा?

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान का लुक

दरअसल, हाल ही में एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए इस बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म की टीम कुछ समय से टीजर पर काम कर रही है. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का टीजर 27 दिसंबर को रिलीज हो सकता है. हालांकि, इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.

कैसा होगा सलमान खान का लुक?

इसके अलावा ये भी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के टीजर में सलमान खान का दमदार लुक नजर आ सकता है. साथ ही फिल्म का टीजर इस फिल्म के बारे में कई हिंट्स भी देगा. इतना ही नहीं बल्कि सूत्र ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि फिल्म के टीजर को रिलीज करने से पहले मेकर्स फिल्म का एक या दो पोस्टर भी रिलीज कर सकते हैं.

विज्ञापन

कंफर्म नहीं है कुछ भी

हालांकि, जब इसके कंफर्मेशन को लेकर सूत्र ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि 25 या फिर 26 दिसंबर को पोस्टर रिलीज हो सकता है, लेकिन कंफर्म नहीं है और इसी के बाद टीजर को रिलीज किया जाएगा. फिल्म के पोस्टर में भी सलमान का लुक रिवील हो सकता है, लेकिन कंफर्म नहीं है.

कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू के किरदार में सलमान

इसके अलावा अगर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी हैं. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है. फिल्म में सलमान खान, कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘इज्जत करनी चाहिए, वो आपके लिए…’, Kiara Advani ने प्रेग्नेंसी के बाद आए बदलावों पर तोड़ी चुप्पी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola