Battle Of Galwan Release Date: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. आज सलमान खान के बर्थडे के खास मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है. अब कुछ लोगों को उम्मीद थी कि सलमान की ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा. जी हां, भाईजान की इस फिल्म को ईद पर रिलीज नहीं किया जाएगा. आइए जानते हैं कि आखिर ये फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’
दरअसल, आज 27 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर के आखिरी में फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की गई है. फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 है यानी इस फिल्म को ईद पर रिलीज नहीं किया जाएगा बल्कि इसके लिए लोगो को और भी इंतजार करना होगा.
ईद पर रिलीज नहीं होगी फिल्म
बता दें कि पहले उम्मीद की जा रही थी कि सलमान खान ईद पर इस फिल्म को रिलीज करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. अक्सर भाईजान अपनी फिल्मों को ईद के खास मौके पर ही रिलीज करते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. फिल्म को ईद नहीं बल्कि ईद के बाद रिलीज किया जाएगा.
‘धुरंधर 2‘ और ‘टॉक्सिक‘
अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान इस बार ईद के मौके पर अपनी फिल्म को क्यों रिलीज नहीं कर रहे, तो आपको बता देते हैं कि ईद 2026 पर पहले से ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2‘ और यश की ‘टॉक्सिक‘ रिलीज होने के लिए तैयारी बैठी हैं, जिनकी रिलीज डेट 19 मार्च है, ऐसे में ‘बैटल ऑफ गलवान’ को इन दोनों फिल्मों की रिलीज के करीब एक महीने बाद रिलीज किया जाएगा.
सलमान खान का बर्थडे
इसके अलावा अगर सलमान खान की बात करें तो भाईजान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. हर कोई सलमान खान को उनके बर्थडे पर बधाइयां दे रहा है और उनके लिए दुआ कर रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को रिलीज के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा?
यह भी पढ़ें- Nora Fatehi क्या सच में फुटबॉलर को कर रहीं डेट, इंटरनेट पर ये कैसी चर्चा?
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
36 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines