बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के संन्यास के फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने करियर के पीक पर इतना बड़ा फैसला किया. उन्होंने ये फैसला तब लिया जब उनके चार्टबस्टर गाने ‘गहरा हुआ’, ‘घर कब आओगे’ और ‘मातृभूमि’ को एन्जॉय कर रहे थे. अरिजीत सिंह के इस फैसले ने फैंस को भावुक कर दिया है. वहीं, कुछ उनके चाहने वाले तो परेशान भी हो गए हैं कि आखिर इस फैसले के पीछे की वजह क्या रही, जो उन्होंने इतना बड़ा फैसला अचानक कर लिया. चलिए बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में…
अरिजीत सिंह के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप में थे लेकिन अब वो कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहे हैं. इसका उन्होंने ऑफिशियल ऐलान सोशल मीडिया के जरिए कर दिया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने बताया कि अब वो प्लबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. इसके बाद सिंगर ने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने संन्यास लेने के पीछे की वजह के बारे में बताया.
यह भी पढ़ें: कितनी है अरिजीत सिंह की नेटवर्थ? 1 लाइव शो के करते हैं करोड़ों चार्ज; लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन
अरिजीत सिंह ने बताई प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह
अरिजीत सिंह ने एक्स पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग करियर खत्म करने का कारण बताया. उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा कि इस फैसले के पीछे कोई एक वजह नहीं है. बल्कि वह यह फैसले लेने की पिछले लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, जो वह अब कर पाए. लंबे समय बाद इस फैसले के लिए वह अपनी हिम्मत जुटा पाए. उन्होंने इसके पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए कहा कि एक वजह तो सरल है कि वो जल्दी ही बोर हो जाते हैं इसलिए स्टेज पर वही गाने अलग-अलग अरेंजमेंट्स में परफॉर्म करते हैं.
अरिजीत सिंह ने पोस्ट में आगे लिखा कि बात यही है कि उन्हें बोरियत हो गई है. वह कुछ दूसरा म्यूजिक करना चाहते हैं. ताकि वह जी सकें. एक और कारण ये है कि वो किसी नए सिंगर को उभरते हुए देखकर असली मोटिवेशन को पाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं अरिजीत सिंह की पहली बीवी? जिनकी कभी, कहीं नहीं होती कोई चर्चा
कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने एक्स पर कई पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने एक में साफतौर से लिखा कि वो प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे. इसे खत्म कर रहे हैं और अपने सफर को शानदार बताया. साथ ही पोस्ट में सिंगर ने फैंस के प्यार के लिए भी शुक्रिया अदा किया. इतना ही नहीं, एक दूसरी पोस्ट में अरिजीत ने लिखा कि भगवान ने उन पर मेहरबानी की. वह अच्छे म्यूजिक के फैन हैं और भविष्य में और ज्यादा सीखेंगे. सिंगर ने क्लीयर किया कि वो पेंडिंग कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे तो इस साल कुछ और रिलीज फैंस को मिल सकती है. उन्होंने अंत में ये भी क्लीयर किया कि वो सिंगिंग नहीं करेंगे लेकिन म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ रहे.
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
2 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
5 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
22 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
2 days ago'डटकर सामना किया...', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम
2 days ago'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines