Nikhil Nanda: हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी रिलेशन बिजनेस फैमिली के साथ भी हैं. बॉलीवुड का जाना-माना परिवार यानी बच्चन फैमिली भी इस लिस्ट में शामिल हैं. अमिताभ बच्चन के दामाद एक बेहद पॉपुलर बिजनेसमैन हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं बिग बी के दामाद और क्या करते हैं.
निखिल नंदा, बिग बी के दामाद
अमिताभ बच्चन के दामाद की अगर बात करें तो निखिल नंदा देश की जानी-पहचानी कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. निखिल की देखरेख में कंपनी का मार्केट कैप करीब 42,141 करोड़ रुपये तक जा चुका है. निखिल को बिजनेस की अच्छी समझ और मजबूत फैमिली बैकग्राउंड है.
निखिल के बारे में
इसके अलावा अगर निखिल की बात करें तो वो एक शांत लेकिन असरदार पर्सनालिटी हैं, जो उनकी पहचान को और भी अलग बनाती है और शायद इसी वजह से निखिल किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में भी आ ही जाते हैं. निखिल नंदा की बात करें तो निखिल नंदा का जन्म 18 मार्च 1974 को हुआ था.
देहरादून से की पढ़ाई पूरी
निखिल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के जाने-माने दून स्कूल से की है. अपनी स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद निखिल नंदा ने एस्कॉर्ट्स ग्रुप में जिम्मेदारी संभाल ली थी और धीरे-धीरे कंपनी को आगे बढ़ाया है.
निखिल नंदा की सैलरी और नेटवर्थ
इसी के साथ अगर निखिल की सैलरी और नेटवर्थ की बात करें तो डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, निखिल नंदा की अनुमानित नेट वर्थ 60 करोड़ रुपये है जबकि एस्कॉर्ट्स कुबोटा, जिसके वह चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उसका रेवेन्यू 7014 करोड़ रुपये है (2021 तक).
राज कपूर से निखिल का क्या रिश्ता?
इसके अलावा उनकी सैलरी पर गौर करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल नंदा की सैलरी 13.1 करोड़ रुपये है और वो इस कंपनी में 36.59 प्रतिशत की हिस्सेदारी के मालिक भी हैं. निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से हुई है. इसके अलावा अगर निखिल के राज कपूर के संग रिश्ते की बात करें तो वो दिवंगत अभिनेता और फिल्ममेकर राज कपूर के नाती हैं.
यह भी पढ़ें- नेटवर्थ के मामले में बीवी के आसपास भी नहीं ये ‘विलेन’, साउथ और बॉलीवुड में काम करके लगा चुका है पूरा जोर
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines