Amitabh Bachchan, Dharmendra: अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है और इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं. फिल्म की रिलीज से पहले इसकी टीम अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में आई. इस दौरान बिग बी, धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हो गए.
क्या बोले बिग बी?
दरअसल, सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो वीडिया शेयर किया है. इस वीडियो में बिग बी, हीमैन के बारे में बात कर रहे हैं. सामने आए प्रोमो में अमिताभ बच्चन कह रहे हैं कि फिल्म ‘इक्कीस’ हमारे लिए वो आखिरी अनमोल निशानी है, जो हिंदी फिल्म जगत की महान विभूति अपने करोडों चाहने वालों के लिए छोड़ गए.
इमोशनल नजर आए अमिताभ बच्चन
बिग बी ने आगे कहा कि एक कलाकार अपनी सांस के अंतिम छोर तक कला की साधना करना चाहता है और कुछ ही किया मेरे मित्र, मेरे परिवार, मेरे आर्दश धर्मेंद्र देओल जी ने. देवियों, सज्जनों धरम जी सिर्फ एक शख्स नहीं थे, एक एहसास थे वो और एहसास जो होता है वो किसी को जाने नहीं देता, बस यादें और दुआएं बनकर साथ चलता रहता है. इस दौरान बिग बी इमोशनल नजर आए.
जयदीप अहलावत ने क्या कहा?
इसके अलावा जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र के बारे में बात की और कहा कि मैं बहुत ही लकी हूं, फिल्म में ज्यादातर सीन मेरे उनके साथ है. जब वो सेट पर होते थे, तो ऐसा नहीं लगता कि इतने बड़े स्टार हमारे साथ हैं बल्कि ये महसूस होता था कि वो बिल्कुल फैमिली का हिस्सा हैं.
फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग
इसके बाद बिग बी ने फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया और कहा कि उनकी एक खूबी थी, जिसे मैं फिजिकल खूबी कहूंगा. बिग बी ने कहा कि वो पहलवान थे, आपने वो डेथ सीन देखा होगा, जिसमें मैं तड़प रहा हूं, वो मैं उनकी वजह से तड़प रहा था, उन्होंने इतनी जोर से पकड़ा हुआ था और सभी इस पर बेहद जोर से हंस पड़ते हैं.
यह भी पढ़ें- Varun Dhawan का क्यों कटा Ikkis से पत्ता, डायरेक्टर ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
4 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines