Abhijeet Bhattacharya, A. R. Rahman: फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही कुछ म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के साथ हो रहा है. एआर रहमान ने विवादों में घिरे हुए हैं. इसकी वजह उनका हालिया दिया इंटरव्यू है. इस दौरान रहमान ने कई बातें कही, जिसकी वजह से अब वो विवादों में हैं. इस बीच अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने म्यूजिक कंपोजर पर पलटवार किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
अभिजीत ने किया पलटवार
दरअसल, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने रहमान पर निशाना साधा है. ANI से बात करते हुए अभिजीत ने कहा कि रहमान की वजह से इंंडस्ट्री के ज्यादातर म्यूजिशियंस घर बैठे हैं. इन लोगों के पास कोी काम नहीं है और उनके पास कोई नौकरी नहीं है और इसका पूरा क्रेडिट रहमान को जाता है. उन्होंने सबको बताया है कि म्यूजिशियंस की कोई जरूरत नहीं है.
क्या बोले अभिजीत?
अपनी बात को पूरी करते हुए उन्होंने कहा कि उनका कहना है कि सब इधर मिलेगा लैपटॉप में. उनकी वजह से सबको सक्सेस मिल गी, लेकिन बेचारे म्यूजिशियंस घर पर बैठे हैं. एक साथ 100-100, 50-50 वायलिन पर बैठते थे. मैंने खुद देखा था कि ‘सुनो ना सुनो ना’ गाने में भी वायलिन बज रहा था.
म्यूजिशियन को घर पर बैठाया हुआ है- अभिजीत
अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे कहा कि रहमान साहब ने बोल दिया कि भाई जितना कमाएंगे सिर्फ मैं कमाऊंगा. म्यूजिशियंस की जरूरत नहीं है. उन्होंने अपनी बात जारी रखी और कहा कि उनको चेले चाहिए, कोरस चाहिए, वायलिन चाहिए और फ्लूट चाहिए, लेकिन म्यूजिशियन को घर पर बैठाया हुआ है.
सफाई दे चुके हैं रहमान
गौरतलब है कि अभिजीत के पहले कंगना ने भी रहमान पर पलटवार किया था. वहीं, अगर अभितीज की बात करें तो वो पहले भी रहमान पर जबरदस्त पलटवाक कर चुके हैं. जी हां, इसके पहले अभिजीत ने आरोप लगाया था कि वो पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मानित लोगों को घंटों मिलने के लिए इंतजार कराते थे. हालांकि, रहमान अपने हालिया बयान पर सफाई दे चुके हैं.
यह भी पढ़ें- ‘पता नहीं वापस आऊंगी या नहीं…’, Neha Kakkar ने पहले अनाउंस किया ब्रेक, फिर डिलीट की पोस्ट
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines