Aamir Khan Reaction on Sunil Grover Mimicry: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ फैंस को बेहद पसंद आता है. शो का अपना फैनबेस है और हर कोई इसकी खूब तारीफ करता है. इस बीच अब शो में सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की मिमिक्री की है, जिस पर अभिनेता का रिएक्शन आया है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर आमिर खान ने क्या कहा है?
क्या बोले आमिर खान?
सुनील ग्रोवर ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आमिर खान की जो मिमिक्री की है, उस वीड़ियो को आमिर खान ने देखा है. वीडियो को देखने के बाद आमिर खान ने बॅालीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि मैं इसे मिमिक्री नहीं मानता हूं क्योंकि ये मुझे इतना सच्चा लगा कि मुझे ऐसा लगा कि मैं खुद को ही देख रहा हूं.
आमिर खान ने की तारीफ
इसके आगे आमिर खान ने कहा कि मैंने अभी तक इसकी छोटी-सी क्लिप देखी है, लेकिन मैं जल्द ही पूरा एपिसोड देखूंगा. अपनी बात को जारी रखते हुए आमिर खान ने आगे कहा कि मैंने जो देखा वो बेहद अनमोल था और इसे देखने के बाद मैं इतना हंसा कि मैं सांस भी नहीं ले पा रहा था. आमिर ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं था और मैंने इसे देखने के बाद खूब एंजॉय किया है.
वीडियो में क्या?
दरअसल, कपिल शर्मा के शो से एक छोटा-सा वीडियो क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुनील ग्रोवर, आमिर खान के लुक में नजर आ रहे हैं और कार्तिक से पूछते हैं कि शादी हो गई तुम्हारी? इस पर कार्तिक बेहद जोर से हंसते हैं और पीछे से कपिल की आवाज आती है कि नहीं इनकी नहीं हुई.
इंटरनेट पर वीडियो वायरल
इसके बाद सुनील कहते हैं कि अभी एक भी नहीं हुई, इस पर सभी बेहद से ठहाका लगा देते हैं और कार्तिक आर्यन कहते हैं कि एक भी नहीं हुई, तो सुनील ग्रोवर कहते हैं कि शुरू तो करो. अब ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई इसे देखने के बाद अपना-अपना रिएक्शन दे रहा है.
यह भी पढ़ें- Anil Kapoor फिर बनेंगे शिवाजी राव, किसने की Nayak 2 कंफर्म?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines