सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं, उनकी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह फिल्म साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं. ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इतना ही फिल्म का क्रेज और डिमांड इतनी बढ़ गई है कि दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में नाइट शो का जोड़ा गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज से 29 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ ने कितनी कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की फिल्म ने मचाया गदर, पहले दिन ही तोड़ा धुरंधर से छावा तक का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर’ फिल्म ने कितनी की थी कमाई
आपको बता दें कि साल 1997 में आई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ को बनाने में करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आया था. इस मूवी में सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैका श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था. इतना ही नहीं ‘बॉर्डर’ फिल्म के गाने आज भी लोगों काफी पसंद आते हैं. भारत में आज भी 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर ‘बॉर्डर’ फिल्म का गाना जरूर सुनने को मिलता है. वहीं इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इस मूवी ने साल 1997 में 65.57 करोड़ रुपये छापे थे, जो इसकी लागत से 6 गुना ज्यादा है. दरअसल फिल्म को बनाने में 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए थें.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3: रिलीज से पहले बदल गई रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’, सेंसर बोर्ड ने करवाए ये बड़े बदलाव
‘बॉर्डर 2’ कब हुई रिलीज ?
‘बॉर्डर 2’ फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है. सनी देओल की इस फिल्म में अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी का कैमियो दिखाया गया है, जिसने दर्शकों को काफी इमोशनल कर दिया है. बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ के गाने को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया है. फिल्म का क्रेज इतना बढ़ गया है कि सिर्फ 1 घंटे में 50 हजार टिकट बिक चुके हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines