Ahaan Panday: बॉलीवुड में अब जब भी कोई स्टार किड कदम रखता है, तो कंट्रोवर्सी शुरू हो जाती है। काफी समय से लोगों की ये शिकायत है कि स्टार किड्स अच्छी एक्टिंग नहीं करते और इन्हें मौका मिलने से आउटसाइडर का चांस भी चला जाता है। हालांकि, ‘सैयारा’ से डेब्यू करने वाले अहान पांडे ने सभी को गलत साबित कर दिया है। उनके टैलेंट को देख बॉलीवुड और दर्शक भी खुशी से झूम रहे हैं। लम्बे समय बाद अहान पांडे के जरिए किसी ऐसे स्टार किड की एंट्री हुई है, जिससे लोगों को कोई शिकायत नहीं है। अब ट्रोलर्स नहीं बल्कि अहान पांडे का टैलेंट बोल रहा है। उन्होंने साबित कर दिया कि स्टार किड्स को मौका मिलना हर बार गलत नहीं होता। उनकी तरह ही 5 और स्टार किड्स हैं, जो अपनी एक्टिंग के लिए कभी ट्रोल नहीं हुए।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म से पूरे देश के दिल में अपना घर बना लिया था। श्रद्धा कपूर जितने भी प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं, उनकी एक्टिंग की सिर्फ तारीफ ही हुई है। वो ना तो किसी कंट्रोवर्सी में आती हैं और ना ही उनका आज तक एक भी हेटर सामने आया है। श्रद्धा कपूर अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ रही हैं और उन्होंने अपने पिता शक्ति कपूर से भी ज्यादा कामयाबी हासिल कर ली है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को भले ही नेपो किड कहकर ट्रोल किया गया हो, लेकिन उनकी एक्टिंग सभी का मुंह बंद करवाने के लिए काफी है। ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘राजी’ जैसी फिल्मों के लिए आलिया को खूब सरहाया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने पिता नहीं बल्कि अपने बलबूते पर नेशनल अवॉर्ड भी हासिल किया है।
ईशान खट्टर
ईशान खट्टर को डेब्यू से पहले लोग शाहिद कपूर के भाई और नीलिमा अजीम-राजेश खट्टर के बेटे के नाम से जानते थे। हालांकि, जब ईशान खट्टर ने ‘धड़क’ से डेब्यू किया, तो उनकी अलग पहचान बन गई। एक्टिंग और डांसिंग में वो भाई से पीछे नहीं हैं और उनकी ये क्वालिटीज सभी को पसंद आई। वो दूसरे स्टार किड्स की तरह उतने हिट नहीं हो पाए, लेकिन उनकी एक्टिंग की हमेशा तारीफ ही हुई है।
वरुण धवन
वरुण धवन ने भी अपने पापा का नाम रोशन किया है। डेविड धवन बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर्स में से एक हैं और उनका बेटा अब बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में आता है। वरुण धवन एक्शन, कॉमेडी और रोमांस हर रोल में खुद को सबित कर देते हैं।
आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर के दादा रघुपत रॉय कपूर मशहूर फिल्म प्रोडूसर थे और उनके भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर UTV Motion Pictures के CEO हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हैं, ऐसे में आदित्य रॉय कपूर पर भी काफी प्रेशर रहा होगा। उन्होंने अपनी हर फिल्म से खुद को हर बार बड़े पर्दे पर साबित किया है। यहां तक कि साइड रोल में भी आदित्य अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
2 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
4 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
5 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
7 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
8 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
9 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
13 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines