बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सिंगर ने अपना दबदबा बनाया है. उन्होंने अपने गानों से फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई है. दरअसल आज भी उनके गानों को लोग सुनना काफी पसंद करते हैं. आज हम आपको 90 के दशक के सबसे मशहूर सिंगर के बारे में बताएंगे, जिनकी आवाज ने लोगों के दिलो पर राज किया है. आज भी इस गायक के गानों को सुनकर लोगों को काफी अच्छा लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सिंगर ने एक दिन में 10 या 20 नहीं बल्कि 28 गाने को रिकॉर्ड किया था.
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: क्राइम थ्रिलर से एक्शन… इस हफ्ते साउथ की 5 फिल्मों का धमाका, ओटीटी पर देखें
1 दिन में 28 गाना गाने वाला कौन है सिंगर
हम जिस सिंगर की आज बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं कुमार सानू हैं, जिन्होंने अपनी मखमली और सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया है. कुमार सानू का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. उन्होंने शाहरुख खान से लेकर ऋषि कपूर तक जैसे बड़े सुपरस्टार की फिल्मों में काम किया है. हजारों गाना गाने वाले कुमार सानू ने अपने नाम पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें: Sunny Deol की वो फिल्म, जिसे प्रोड्यूसर मिलना हो गया था मुश्किल, ढाई करोड़ में बनी इस मूवी ने कर डाली थी मोटी कमाई
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम
आपको बता दें कि कुमार सानू ने साल 1993 में एक ही दिन में 15 या 20 गाने नहीं बल्कि 28 गाने को रिकॉर्ड किया था, जिस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. उन्होंने तू कौन है तेरा नाम क्या, चुरा के दिल मेरा, परदेसी परदेसी, मुझसे मोहब्बत का इजहार, कितनी हसरत है और लड़की बड़ी अनजानी है. जैसे गाने गाए थे. दरअसल कुमार सानू के यह गाने टूटे आशिकों के दिलों पर लगाया मरहम का काम किया करते थें. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा करने वाले कुमार सोनू पहले सिंगर बने थे. बता दें कि कुमार सानू का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. कुमार सानू ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि कल्याण जी और आनंद जी का मानना था कि बंगाली गायक हिंदी या उर्दू गाने नहीं गा सकते हैं.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines