बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट का फैसला ले लिया है. जी हां, अरिजीत सिंह अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टा पर पोस्ट के जरिए दी है. जैसे ही अरिजीत का ये पोस्ट सामने आया तो ये चर्चा का विषय बन गया. अरिजीत के इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ लोग जहां हैरान हैं, तो वहीं कई फैंस कॉमेंट में अपना रिएक्शन दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि अरिजीत ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
दरअसल, अरिजीत ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘हैलो, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. फैंस (लिसनर्स) के रूप में इन सालों में मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद करता हूं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे यहीं समाप्त कर रहा हूं. यह एक शानदार जर्नी रही.
अरिजीत सिंह का गाना ‘मातृभूमि’ हुआ रिलीज
हालांकि, अरिजीत ने साफ किया है कि उनके पास जो प्रोजेक्ट्स पहले से पाइपलाइन में हैं. वो उसे पूरा जरूर करेंगे. इसका मतलब साफ है कि उनके फैंस को इस साल उनके कुछ गाने सुनने के लिए जरूर मिलेंगे. फिर चाहे गाने रिकॉर्ड हो चुके हो या फिर जिन गानों पर काम चल रहा हो. आपको बता दें कि हाल ही बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का नया गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दरअसल, यह गाना सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का है. यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.
अरिजीत ने बॉलीवुड में कुल कितने गाने गाए हैं?
आपको बता दें कि अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को हुआ था. अरिजीत के पिता पंजाबी और मां बंगाली हैं. उन्होंने बॉलीवुड में साल 2011 में बतौर प्लेबैक सिंगर अपना करियर शुरू किया था. अरिजीत ने अपने सिंगिंग करियर में करीब 400 गाना गाए हैं. लेकिन उन्हें असली पहचान ‘आशिकी 2’ से मिली थी. अरिजीत ने इस फिल्म में ‘तुम ही हो’ गाना गाया था.
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
2 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
5 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
6 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines