Bollywood Low Budget Movie: साल 2025 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान की बड़े बजट की फिल्में भी शामिल हैं। आज हम आपको उस बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताएंगे जिसका बजट सिर्फ 40 करोड़ रुपये था लेकिन उसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से ज्यादा कमाई की थी। यह फिल्म बिना किसी शोर के चुपके से सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने करीब 39 दिन तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा कर रखा था। इस फिल्म की कहानी आपको एक मिनट भी बोर होने नहीं देगी।
साल 2023 में हुई थी रिलीज
हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘फुकरे 3’ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा स्टारर इस फिल्म को 7 सितंबर, 2023 को रिलीज किया जाना था लेकिन बाद में इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। दरअसल, 7 सितंबर को शाहरुख खान की ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘फुकरे 3’ 28 सितंबर को रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘फुकरे 3’ का कुल बजट 40 करोड़ रुपये था। हालांकि रिलीज के बाद इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 113.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 14.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से सिर्फ 40 करोड़ की लागत वाली ‘फुकरे 3’ ने 39 दिनों में कुल 127.75 करोड़ करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस किया था।
यह भी पढ़ें: Deva से Shahid Kapoor ने अपनी इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, कहां तक पहुंची कमाई?
अब तक आ चुके 3 पार्ट
बता दें कि ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट की मल्टीस्टारर फिल्म के अब तक तीन पार्ट्स आ चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के तीनों ही पार्ट जबरदस्त हिट रहे हैं। इस फिल्म में वरुण शर्मा ने ‘चूचा’ का किरदार निभाया है, जो उनके करियर का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर साबित हुआ। कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘फुकरे 3’ का हर किरदार काफी दिलचस्प है। ‘फुकरे 3’ के साथ ही मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट पर भी हिंट दे दिया था। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो प्राइम वीडियो पर देख कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines