Superhit Hindi Film: बॉलीवुड की तमाम फिल्में ऐसी है, जिन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. कुछ फिल्में कम बजट में बनकर में भी वो कमाल कर देती हैं, जो बड़े बजट वाली फिल्में नहीं कर पाती हैं. वहीं, कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बड़ी स्टारकास्ट के बाद भी कमाल नहीं कर पाती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो कम बजट में बनी थी, लेकिन इसकी कमाई ने छप्पर फाड दिया था. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2017 में आई फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ है. इस फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनाया गया था. इस फिल्म के बजट की बात करें तो इसे सिर्फ 15 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन इसकी कमाी पर अगर गौर करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 831.47 करोड़ की कमाई की थी, जो अपने आपमें बड़ी बात है.
सिंगर बनने का सपना देखती है लड़की
इस फिल्म में जायरा वसीम ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म में आमिर खान भी थे, लेकिन कहानी जायरा वसीम के किरदार पर आधारित होती है. फिल्म में वो एक ऐसी लड़की के रोल में होती हैं, जो सिंगर बनने का सपना देखती है, लेकिन उसके पिता इस चीज के लिए राजी नहीं होते हैं और बहुत ही सख्त मिजाज के होते हैं.
फिल्म में आमिर खान का अहम रोल
फिल्म में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन फिर भी वो लड़की अपने सपने को सच करके दिखाती है. फिल्म में आमिर खान ने शक्ति कुमार नाम के एक संगीतकार का किरदार अदा करते है, जो उस लड़की के सपने को सच करने में उसकी मदद करता है. इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. फिल्म को विदेशों में भी भरपूर प्यार मिला था.
यह भी पढ़ें- बाल-बाल बचीं अनुपम खेर की मां की आंख, लगी भयंकर चोट, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines