Bollywood First Oscar Nominated Movie: भारतीय सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं जो ऑस्कर में नॉमिनेट हो चुकी हैं. इस साल 2025 में किरण राव के डायरेक्शन में बनी ‘लापता लेडीज’ को भी ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था. हालांकि फिल्म ऑस्कर जीतने में असफल रही. लेकिन इसकी कहानी की काफी तारीफ हुई थी. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसे सबसे पहले ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था. इस फिल्म की दमदार कहानी के चलते इसने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी. वहीं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी ये आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. सुनील दत्त और नरगिस दत्त स्टारर ‘मदर इंडिया’ फिल्म ही है जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऑस्कर में जाने वाली फिल्म है.
फिल्म ने जीते थे अवॉर्ड्स
साल 1957 में आई ‘मदर इंडिया’ फिल्म की कहानी ने भारतीय ऑडियंस के साथ-साथ बाहर की ऑडियंस का भी दिल जीत लिया था. महबूब खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. वहीं इस फिल्म की कई हाई-प्रोफाइल स्क्रीनिंग भी हुई थी. ‘मदर’ इंडिया को आज भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे क्लासिक फिल्म माना जाता है. इस फिल्म के लिए नरगिस दत्त ने बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था और महबूब खान ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था.
यह भी पढ़ें: भारत की 5 कल्ट क्लासिक फिल्में, ‘बिग बी’ और ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ की मूवी भी लिस्ट में आगे
ऑस्कर में हुई थी तारीफ
‘मदर इंडिया’ को साल 1957 में भारत की तरफ से ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था. हालांकि ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में असफल हो गई थी, लेकिन इसकी दमदार कहानी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. ऑस्कर में जाने के बाद ये फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी चर्चाओं में आ गई थी. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी खूब पसंद किया गया था. मोहम्मद रफी , शमशाद बेगम , लता मंगेशकर और मन्ना डे ने फिल्म के गानों को गाया था.
यह भी पढ़ें: Netflix पर इन 5 फिल्म-सीरीज के साथ कर सकते हैं चिल, International Women’s Day के लिए हैं परफेक्ट चॉइस
फिल्म की कास्ट
‘मदर इंडिया’ फिल्म की एक खास बात ये थी कि सुनील दत्त की पत्नी नरगिस दत्त ने इस मूवी में सुनील दत्त की मां का किरदार निभाया था. जबकि दोनों की उम्र भी सेम ही थी, इसके बाद भी नरगिस दत्त ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की थी कि लोगों को सच में उनमें मां का रूप ही दिखा. सुनील दत्त और नरगिस दत्त के साथ-साथ इस फिल्म में राजेंद्र कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को आप अब प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 mins agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
18 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines