Bollywood Selected films in which actors surprised everyone: बॉलीवुड में रोमांस, ट्रैजेडी, कॉमेडी और सोशल इश्यूज पर तो फिल्में बनती रहती हैं। गौरतलब है कि इन फिल्मों में मुख्य विलेन के लिए कोई रोमांटिक एक्टर नहीं बल्कि नेगेटिव कैरेक्टर वाले एक्टर ही चुने जाते थे। वो कहते हैं न कि बॉलीवुड में प्रयोग चलता रहता है। ऐसे में कुछ ऐसी भी फिल्में बनी, जिसमें मेन विलेन के रूप में रोमांटिक एक्टर्स ने खूब वाहवाही बटोरी। बाद में ऐसे प्रयोग का चलन ही चल गया। किसने सोचा था कि जिस रोल को कभी अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, रंजीत, शक्ति कपूर और मोहनीश बहल जैसे लोगों निभाते थे, बाद में ऐसा भी वक्त आएगा कि मेन एक्टर ही विलेन बन जाएगा। आज हम कुछ ऐसी ही चुनिंदा फिल्मों पर बात करेंगे।
डर (1993)
दीवाना जैसी सुपरहिट फिल्म में शाहरुख खान को लोग एक रोमांटिक एक्टर के रूप में पहचानने लगे थे। लेकिन शाहरूख को बॉलीवुड में कदम रखे अभी ज्यादा दिन हुए भी नहीं थे कि शाहरूख खान ने ‘डर’ फिल्म में एक बेहद ही चैलेंजिंग रोल को करने के लिए तैयार हो गए। वो भी तब के सुपरस्टार एक्टर सनी देओल के सामने। डर एक ऐसी मूवी थी, जिसने शाहरुख खान को रातों-रात स्टार बना दिया, जबकि सनी देओल को इस मूवी से कुछ खास फायदा नहीं हुआ। डर मूवी में शाहरुख खान ने जिस अंदाज में हकला कर जूही चावला को ‘किरन’ पुकारा, इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। शाहरुख ने इस फिल्म में राहुल नाम के एक साइको लवर का रोल निभाया था। यह रोल बहुत ही चैलेंजिंग था, फिर भी शाहरुख ने रिस्क लेते हुए इसे अमर कर दिया।
बाजीगर
डर मूवी से शाहरुख खान को सभी जानते हैं, लेकिन उसी साल 1993 को शाहरुख खान की एक और मूवी रिलीज हुई थी, जिसका नाम था बाजीगर। 90 का दौर शाहरुख खान के लिए शुभ साबित हुआ। शाहरुख खान ने रिस्क लेते हुए एक के बाद एक चैलेंजिंग रोल वाली फिल्मों में काम किया। उनके काम की सराहना भी हुई। बाजीगर में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाकर अपने टैलेंट का जलवा दिखाया था। यह एक म्यूजिकल सुपरहिट फिल्म साबित हुई। बाजीगर एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी थी। निर्देशक अब्बास-मस्तान की इस मूवी ने उन्होंने गजब का किरदार निभाया था। इस मूवी में शाहरुख के अपोजिट काजोल और शिल्पा शेट्टी ने काम किया था।
अंजाम
साल 1994 में फिल्म डायरेक्टर राहुल रवैल की एक क्राइम थ्रिलर मूवी आई थी। जिसका नाम था अंजाम। इस मूवी के लीड रोल में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित थे। इनके अलावा दीपक तिजोरी व जॉनी लीवर के साथ अन्य एक्टर्स ने भी सराहनीय काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर रख दिया था। लेकिन इस फिल्म को सबसे अधिक जाना जाता है तो शाहरुख खान जैसे रोमांटिक एक्टर को दोबारा विलेन के रूप में देखने के लिए। इसके पहले शाहरुख ने डर मूवी से अपना परिचय दे दिया था। शाहरुख खान ने एक साइको लवर के रूप में कमाल का काम किया है। यह एक सक्सेसफुल मूवी थी।
दीवानगी
साल 2002 में डायरेक्टेड अनीस बज्मी की एक बेहतरीन मूवी आई थी जिसका नाम था ‘ दीवानगी ‘। इस मूवी में अजय देवगन जैसे रोमांटिक एक्टर को बतौर विलेन देखकर हर कोई दंग रह गया था। यह बहुत ही चर्चित मूवी थी। इस मूवी में अजय देवगन ने भी एक साइको लवर का रोल निभाया था। अजय देवगन के साथ उर्मिला मातोंडकर व अक्षय खन्ना की तिकड़ी ने इस फिल्म को और भी खूबसूरत बना दिया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अजय देवगन के कैरेक्टर को हर किसी ने खूब सराहा।
हमराज
साल 2002 में ही डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की एक फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म का नाम था हमराज। हमराज में अक्षय खन्ना, बॉबी देओल और अमीशा पटेल लीड रोल में थे। इस मूवी में अक्षय खन्ना ने विलेन के रोल में हर किसी को प्रभावित किया। अक्षय खन्ना ने जिस तरह से अपने कैरेक्टर को प्ले किया था, लोग उनके इस टैलेंट से हक्का-बक्का रह गए थे। यह एक सफल मूवी थी। इसके गाने हिट हुए और इसने अक्षय खन्ना के रूप में बॉलीवुड को नया स्टार भी दिया।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines