हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar ही नहीं ये फिल्में भी दुनियाभर में कर चुकी हैं 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई, देखें लिस्ट

Bollywood Films in 800 Crore Club Worldwide: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म ने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं जो इस आंकड़े को पार कर चुकी हैं.

विज्ञापन
Bollywood Films in 800 Crore Club Worldwide. IMAGE CREDIT- Social media

Bollywood Films in 800 Crore Club Worldwide: बॉलीवुड में बड़े बजट से लेकर छोटे बजट की फिल्में आती रहती हैं. कई बार छोटे बजट की फिल्में भी वो कमाल कर देती हैं, जो बड़े बजट की फिल्में नहीं करती हैं. आज हम आपको उन हिंदी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ के आंकड़े को पार किया. इस लिस्ट में हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ भी शामिल है. आइए जानते हैं कि किन फिल्मों ने इस मोटे आंकड़े को पार किया है?

इन हिंदी फिल्मों ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा

  • दंगल- 1968.03 करोड़ रुपये
  • जवान- 1148.32 करोड़ रुपये
  • पठान- 1050.3 करोड़ रुपये
  • बजरंगी भाईजान- 918.18 करोड़ रुपये
  • एनिमल- 917.82 करोड़ रुपये
  • सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़ रुपये
  • स्त्री 2- 874.58 करोड़ रुपये
  • धुरंधर- 805.1 करोड़ रुपये (कमाई चल रही है)

फिल्म ‘धुरंधर’ कर रही कमाल की कमाई

इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन किया है और दुनियाभर में अपनी कमाई की छाप छोड़ी है. इसके अलावा अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को 5 दिसंबर को टिकट खिड़की पर उतारा गया था और इसने तबसे ही कमाई करने की कसम खा रखी है.

इंटरनेट पर गाना कर रहा ट्रेंड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ना सिर्फ एक्शन बल्कि इसके गाने भी लोगों को ने बेहद पसंद किया है. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म का गाना तो इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड भी कर रहा है और उस पर यूजर्स जमकर रील्स बना रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है और दोनों स्टार्स के किरदार को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म की कमाई जारी

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई जारी है. ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी? फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अभी भी रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे नहीं हट रही है. अब इसकी टोटल कमाई फिल्म की कमाई रुकने पर ही पता लगेगी?

यह भी पढ़ें- Latest OTT and Theatrical Release: ‘एक दीवाने की दिवानियत’ से लेकर ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ तक… इस हफ्ते रिलीज हो रही ये फिल्में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola