Bollywood Comedian Mehmood: बॉलीवुड में जब भी कॉमेडियन एक्टर को याद किया जाता है, तो जहन में जॉनी लीवर, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और परेश रावल समेत कई एक्टर्स के नाम आते हैं। आज हम आपको उस कॉमेडियन एक्टर के बारे में बताएंगे जिसने अपने पूरे फिल्मी करियर में एक सक बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की हैं। उनकी कॉमेडी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। और तो और ये वो कॉमेडियन एक्टर था जिसके साथ काम करने से हीरो भी डरते थे। क्या आप समझ पाए हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं? अगर नहीं तो आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि महमूद अली थे जिन्हें लोग महमूद के नाम से जानते हैं।
फिल्मी परिवार से थे महमूद
महमूद अली का जन्म 19 सितंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। वह न सिर्फ बेहतरीन कॉमेडियन एक्टर थे बल्कि फिल्म निर्देशक भी थे।उनके पिता मुमताज अली एक्टर और डांसर थे। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। बताया जाता है कि उनके पिता मुमताज अली शराब की लत में डूब गए थे, जिसके बाद सारी जिम्मेदारी महमूद पर आ गई थी।
यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 का हिस्सा बनने के लिए फैन ने Paresh Rawal से की रिक्वेस्ट, एक्टर ने दिया ये जवाब
करने पड़े थे कई छोटे-मोटे काम
फिल्मों में आने से पहले महमूद ने कई छोटे-मोटे काम किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वक्त था जब उन्हें सड़कों पर अंडे बेचकर अपना पेट पालना पड़ता था। वह राजकुमार संतोषी के पिता महमूद पीएल संतोषी के ड्राइवर भी रह चुके थे। काफी मेहनत करने के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जगह मिली जहां करियर के शुरुआत दिनों में उन्होंने बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया।
कॉमेडी ने दिलाया असली स्टारडम
महमूद ने करियर की शुरुआत में कई फिल्में की लेकिन उन फिल्मों का श्रेय उन्हें कभी नहीं मिला। इसके बाद 1953 में उन्हें ‘दो बीघा जमीन’ मिली जिसने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद 1953 में फिल्म ‘परवरिश’ आई जिसमें उनकी कॉमेडी देखने लायक थी। करीब 300 फिल्मों में काम कर चुके महमूद अली ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी थीं।
हीरो भी काम करने से थे डरते
महमूद अली ने अपनी कॉमेडी से फिल्म इंडस्ट्री से वो शोहरत हासिल कर ली थी कि उनके साथ काम करने से एक्टर भी डरने लगे थे। कहते हैं कि कई एक्टर उनके साथ फिल्में करने से मना कर देते थे क्योंकि वह इतने ज्यादा लोकप्रिय हो चुके थे। एक बार धर्मेंद्र ने महमूद के लिए कहा था कि ये इंडस्ट्री का वो कॉमेडियन है, जिससे हीरो भी डरता है। महमूद ने साल 2004 में 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
47 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines