हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नूंह हिंसा पर बिफरे बॉलीवुड सेलेब्स; धर्मेंद्र बोले- बक्श दे मालिक, सोनू सूद ने लिखा- जल रही थी इंसानियत

विज्ञापन
Bollywood Celebs on Nuh violence

Bollywood Celebs on Nuh violence: हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा की आंच गुरुग्राम तक पहुंच गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गई।

नूंह की घटना से देश भर के लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। बॉलीवुड सलेब्स ने भी घटना को लेकर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और सोनू सूद ने दुख जताया है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के बड़े आर्ट डायरेक्टर ने किया सुसाइड, जीत चुके हैं 4 नेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन

धर्मेंद्र ने पोस्ट कर जताया दुख

धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर (अब एक्स) पर दो फोटो शेयर की है, जिसमें से एक फोटो में वो हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये कहर… क्यों… किस लिए? बक्श दे मालिक… अब तो बक्श दे। अब बर्दाश्त नहीं होता। एक्टर ने इसके साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है।

Dharmendra on nuh violence

विज्ञापन

सोनू सूद बोले- बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान

वहीं, इस घटना पर सोनू सूद ने लिखा कि ना किसी का घर जला, ना किसी की दुकान, बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान।

Sonu Sood on nuh violence

विज्ञापन

नूंह में हुई घटना

बता दें कि हरियाणा के नूंह में एक हिंदू शोभायात्रा पर हमले के बाद शुरू हुई सांप्रदायिक झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों की जान चली गई है। गुरुग्राम में एक मस्जिद में भी कथित तौर पर भीड़ ने आग लगा दी, जिससे नायब इमाम की मौत हो गई। नूंह और आसपास के इलाकों में बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली को हाई-अलर्ट पर रखा गया है।

धर्मेंद्र वर्कफ्रंट

धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक्टन ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी भी नजर आ रही हैं। वहीं, फिल्म में दोनों का लिप-लॉक खूब वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस को ये फिल्म खूब पसंद भी आ रही है।

विज्ञापन

सोनू सूद वर्कफ्रंट

वहीं, अगर सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द एक्टर फिल्म ‘फतेह’ में नजर आने वाले हैं। वहीं, फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola