Celebrities Are Pure Vegetarian: अलग-अलग तरह का खाना-पीना हर किसी को पसंद होता है। कोई वेजिटेरियन होता है तो कोई नॉन वेजिटेरियन। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं, जिनको नॉनवेज खाना पसंद है। लेकिन आज हम आपको शुद्ध शाकाहारी बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपना पेट भरने के लिए दूसरे जानवरों को मारना गलत समझते हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के इन शुद्ध शाकाहारी स्टार्स के बारे में।
यह भी पढ़ें: किसी को सेट पर दिखी आत्मा तो किसी ने आधी रात को सुनीं चीखें, जब इन सितारों का असल जिंदगी में हुआ भूतों से सामना
शाहिद कपूर
चॉकलेटी बॉय की लिस्ट में शामिल शाहिद कपूर भी शुद्ध शाकाहारी हैं। शाहिद न केवल खुद शाकाहारी भोजन करते हैं बल्कि वह दूसरों को भी शाकाहारी भोजन करने की सलाह देते है। शाहिद जानवरों की भलाई से जुड़े कई संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।
अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी शुद्ध शाकाहारी हैं। वह खाने में दही, हरी सब्जियां और पनीर ज्यादा पसंद करती है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए प्रोटीन शेक भी पीती हैं।
विद्या बालन
इस लिस्ट में विद्या बालन का भी नाम शामिल है। विद्या बालन के मोटापे को देखकर यह बिलकुल नहीं लगता कि वह वेजिटेरियन हैं। मगर विद्या सिर्फ शाकाहारी खाना ही पसंद करती हैं। इसके कारण वह भी ‘पेटा’ की हॉट वेजिटेरियन हस्तियों की लिस्ट में शामिल हैं।
कंगना रणौत
राजपूत परिवार की बेटी कंगना भी शुद्ध शाकाहारी हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आध्यात्मिक रूप से मुझे मांसाहार छोड़ना पड़ा था। यह थोड़ा मुश्किल था और लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति से ऐसा कर सकते हैं’।
आर माधवन
आर माधवन शुरू से ही शाकाहारी रहे हैं। उन्होंने कभी नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाया है। बॉलीवुड और साउथ में माधवन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
6 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
6 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
8 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
8 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
12 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
13 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines