हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रातों-रात इंडस्ट्री से गायब हुईं ये हसीनाएं, कभी दर्शकों के दिलों पर करती थी राज

Bollywood Actress: फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो एक समय में बेहद पॉपुलर थी, लेकिन फिर समय के साथ वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं। इस लिस्ट में कई बड़ी हसीनाओं के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं?

विज्ञापन
Bollywood Actress

Bollywood Actress: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऑर्टिस्ट ऐसे होते हैं, जो सफलता के चरम तक जाते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जो चमकते जरूर हैं, लेकिन फिर कुछ समय के बाद इंडस्ट्री से उनका पत्ता साफ हो जाता है। आज हम आपको ऐसी ही कई एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक समय पर दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन एक समय के बाद अब वो इंडस्ट्री से बेहद दूर हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

कौन-कौन हुआ इंडस्ट्री से दूर?

किमी शर्मा

अगर इंडस्ट्री से दूर होने वाली हसीनाओं की बात हो, तो इसमें किमी शर्मा का नाम तो जरूर आना है। जी हां, ‘मोहब्बतें’ में लीड़ रोल निभाने वाली किम अब इंडस्ट्री से दूर हैं। इस फिल्म से किम ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि इसके बाद किमी को कई और भी फिल्मों में देखा गया, लेकिन वो वैसा कमाल नहीं दिखा पाई और अब गुमनामी की लाइफ जी रही हैं।

आयशा टाकिया

सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ में कमाल दिखाने वाली आयशा टाकिया भी अब इंडस्ट्री से दूर हैं। इस फिल्म के बाद आयशा को खूब पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन इसके बाद आयशा की फिल्में वैसा कमाल नहीं दिखा पाई। इन दिनों आयशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना रखी हैं। बता दें कि अब वो एक बच्चे की मां भी हैं और शादी कर चुकी हैं।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक समय ऐसा था जब फैंस को अनुष्का शर्मा की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता था, लेकिन अब अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से दूरी बना रखी हैं और वो पर्दे से दूर रहती हैं। कुछ टाइम पहले अनुष्का शर्मा को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, लेकिन अभी इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है।

उदिता गोस्वामी

कभी बोल्ड सीन देकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली उदिता गोस्वामी भी इंडस्ट्री से दूर हैं। जी हां, शादी के बाद उदिता को किसी फिल्म में नहीं देखा गया और वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। अब उदिता किसी फिल्म में नजर नहीं आती हैं।

विज्ञापन

रिमी सेन

इस लिस्ट में रिमी सेन का भी नाम आता है। एक टाइम ऐसा था कि जब रिमी हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ काम करती थी, लेकिन अब उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा जाता। रिमी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और वो फिल्मों से दूर रहती हैं।

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के प्राइवेट इवेंट की फीस कितनी? कितनी रकम करते हैं चार्ज?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola