Swara Bhasker Daughter Chhathhi Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है, जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की थी। अब खबर आ रही है कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की छठी सेरेमनी मनाई है। इस खास मौके पर उनके पति फहद अहमद और परिवार के लोग भी शामिल हुए। स्वरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटोज और वीडियो भी शेयर किए हैं। वीडियो में स्वरा फोक गाना गाती भी नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: 12 लाख की चोरी से कैटफाइट तक, विवादों से भरी है Hina Khan की जिंदगी
शेयर कीं तस्वीरें
इस खास मौके पर स्वरा भास्कर ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी और अपनी लाडली को भी उन्होंने खुद से मैचिंग के कपड़े पहनाए थे। तस्वीर में स्वरा के पति फहाद अहमद ने बेटी को गोद में लिया है, वहीं स्वरा बेटी को प्यार से निहार रही हैं। इस अवसर पर स्वरा भास्कर के परिवार के लोग भी शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने अपने ससुरालवालों और अपने परिवारवालों के साथ मिलकर जश्न मनाया। स्वरा भास्कर बेटी के जन्म के बाद से कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं। हालांकि बेटी के चेहरे को उन्होंने अभी तक छुपा कर रखा है।
स्वरा ने समझाया छठी का महत्व
बेटी की छठी के मौके पर परिवार की महिला सदस्यों ने तीनों को बुरी नजर से बचाने के लिए काजल लगाया। वीडियो में स्वरा इस मौके पर लोकगीत भी गाती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बच्ची हमारे जैसे मिश मैश की मिश मैश है.. तो वह 62.5% यूपी.. 12.5% बिहार.. 25% आंध्र.. और मैं प्रतिनिधित्व के लिए तैयार हूं और मैं हमेशा सेलिब्रेशन के लिए यहां हूं!’
image credit: Instagram
यूपी/बिहार में मनाई जाती है छठी
स्वरा आगे लिखती हैं, ‘इसके अलावा, हमारी शादी के बाद से हम सामान्य सांस्कृतिक प्रथाओं की खोज कर रहे हैं जो उत्तर भारत में हिंदू और मुस्लिम दोनों शेयर करते हैं, जो मेरे विश्वास को मजबूत करता है कि मनुष्य सभी प्रकार की विविधता से आ सकते हैं, लेकिन प्यार और खुशी को एक आम भाषा मिल जाएगी!’ इस सेलिब्रेशन के बारे में स्वरा लिखती हैं, छठी या बच्चे के जन्म का छठा दिन पूरे यूपी बिहार में मनाया जाता है, जहां मां और बच्चे को हल्दी के रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं और मौसी/बुआ बच्चे और मां को काजल लगाती हैं और पिताजी बच्चे और परिवार को बुरी नजर से बचाएं!
गाया सोहर
उन्होंने लिखा, ‘मैं एक लोकप्रिय ‘सोहर’ गीत गा रही हूं। परंपरागत रूप से सोहर के जरिए ज्यादातर नवजात शिशुओं का जश्न मनाते हैं, मैंने इसे एक नवजात लड़की के लिए तैयार किया है। ओह! और माताएं सोहर नहीं गातीं, बहनें और चाचियां गाती हैं, लेकिन मुझे ढोलक बजानी आ गई है तो क्यों नहीं! ढोलक के लिए भानु जी @partapsinghb11 को धन्यवाद, जिन्होंने मेरी गायकी को सुनने लायक बनाया और @manisha2967 को छठी पर ट्यूटोरियल और उस प्यारे गाने के लिए धन्यवाद, जिसे मैं एडिट नहीं कर सकी।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines