Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की हसीनाएं हों या फिर एक्टर्स… सभी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने उस दौर में नाम कमाया, जब महिलाएं फिल्मों से कोसों दूर रहा करती थी. अब आप सोच रह होंगे कि आखिर ये एक्ट्रेस कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन है ये हसीना?
दरअसल, हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में एक रहीं अभिनेत्री दुर्गा खोटे हैं. दुर्गा खोटे ने ऐसे समय में काम करना शुरू किया था, जब महिलाओं और फिल्म इंडस्ट्री का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं हुआ करता था. साल 1905 में 14 जनवरी को जन्मीं दुर्गा खोटे ने समाज की सोच को चुनौती दी और फिल्मों में उतरीं.
18 साल की उम्र में शादी
दुर्गा ने ना सिर्फ समाज की सोच से लड़ने का फैसला किया बल्कि इसमें जीत भी हासिल की. जब दुर्गा सिर्फ 18 साल की थी, तो उनकी शादी हो गई थी. एक्ट्रेस के पति का नाम विश्वनाथ खोटे था. जब दुर्गा 20 साल की हुईं, तो उनके पति ने दुनिया को अलविदा कह दिया. दुर्गा और विश्वनाथ के दो बच्चे थे, जिनकी जिम्मेदारी पति के जाने के बाद उनपर आ गई थी.
1931 में आई पहली फिल्म
अपने बच्चों को पालने के लिए दुर्गा ने ट्यूशन देना शुरू किया. हालांकि, इस बीच उन्हें फिल्मों से ऑफर आया, तो दुर्गा ने मना नहीं किया और आगे बढ़ने की सोची. दुर्गा की पहली फिल्म साल 1931 में आई थी, जिसका नाम ‘फरेबी जाल’ था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो रातों-रात स्टार बन गईं.
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
दुर्गा ने अपने करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया है. इसके बाद दुर्गा ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया. अपने काम और सिनेमा में योगदान के लिए दुर्गा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था. भले ही आज दुर्गा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका नाम आज भी उतना ही पॉपुलर है.
यह भी पढ़ें- 25 साल में रिलीज हुई डेब्यू फिल्म, 400 से भी ज्यादा मूवीज में काम, इस सुपरस्टार को मिलेगा देश का सबसे बड़ा सम्मान
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
9 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
29 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
59 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
15 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines