Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे कलाकार होते हैं, जो इंडस्ट्री में फेमस होने के बाद भी एक्टिंग छोड़ देते हैं। इस लिस्ट में मेल और फीमेल दोनों हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने वाले हैं, जो एक समय में ब्यूटी क्वीन हुआ करती थीं, लेकिन फिर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया और अध्यात्म अपना लिया और संन्यासी बन गई। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस?
एक्टिंग छोड़ अपनाया अध्यात्म
दरअसल, हम जिन एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बरखा मदान हैं। एक समय ऐसा था जब बरखा मदान इंडस्ट्री में बेहद पॉपुलर हुआ करती थी, लेकिन फिर उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अध्यात्म अपना लिया और वो संन्यासी बन गईं। मॉडलिंग का जाना-माना नाम रह चुकी बरा ने साल 1994 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट (Miss India beauty pageant) में हिस्सा लिया था।
मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट
इस दौरान पेजेंट में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय से उनकी कड़ी टक्कर थी। साल 1994 की मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का खिताब सुष्मिता सेन ने अपने नाम किया था और ऐश्वर्या राय दूसरे नंबर पर रही थीं। इस पेजेंट में तो बरखा मदान को जीत नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने इन दोनों ही हसीनाओं को टक्कर देते हुए मिस टूरिज्म का खिताब अपने नाम कर लिया था।
‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ से किया डेब्यू
बता दें कि बरखा मदान ने इंटरनेशनल मिस टूरिज्म कॉम्पिटिशन में तीसरे रनर-अप का खिताब हासिल किया था। इसके बाद साल 1996 में बरखा को हिंदी सिनेमा में कदम रखने का मौका मिला और उन्होंने ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में भी देखा गया और कई टीवी शोज में भी देखा गया।
एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री
बरखा मदान ने भले ही इंडस्ट्री में काम किया हो और उन्होंने अच्छी खासी फिल्में दी हों, लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। बता दें कि बरखा हमेशा की सिंपल कपड़े पहनती थीं और उन्हें अक्सर धर्मशाला में बौद्ध धर्म का पालन करते हुए देखा जाता था। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक्ट्रेस बौद्ध गया के तारा चिल्ड्रन प्रोजेक्ट से भी जुड़ी हैं और HIV संक्रमित बच्चों की सेवा भी करती हैं।
साध्वी बन बिता रही जीवन
बता दें कि बौद्ध साध्वी बनना बरखा मदान के लिए सबसे ज्यादा सही फैसला था। कभी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देने वाली बरखा अब साध्वी बन जीवन बिता रही हैं।
यह भी पढ़ें- Game Changer को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, कमाई में करोड़ों की गिरावट, Fateh का भी बुरा हाल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines