Shashi Kapoor Blockbuster Movie: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ भले ही पुरानी हो जाएं, लेकिन उनकी कहानी और जादू दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहता है। 1965 में रिलीज हुई ‘जब जब फूल खिले’ भी ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि लवस्टोरीज को एक नया आयाम भी दिया। शशि कपूर और नंदा स्टारर इस फिल्म ने अपने दौर में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी, जो आज भी सिनेप्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव बनी हुई है।
20 लाख लगाकर कमाए 3 करोड़
‘जब जब फूल खिले’ सिर्फ 20 लाख रुपये की लागत में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ये आंकड़ा उस समय के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला था। दिलचस्प बात ये थी कि शशि कपूर ने इस फिल्म के लिए केवल 1 लाख रुपये फीस ली थी, जो उनकी तयशुदा फीस हुआ करती थी। लेकिन फिल्म की जबरदस्त सफलता ने इसे साल 1965 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया।
कश्मीर की वादियों में शूट हुई फिल्म
ये फिल्म एक अमीर लड़की और एक साधारण पहाड़ी नाविक की प्रेम कहानी पर बेस्ड थी। खूबसूरत कश्मीर की वादियों में फिल्माई गई इस फिल्म ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। फिल्म में शशि कपूर ने राजा नामक नाविक की भूमिका निभाई थी, जबकि नंदा ने रिचा का किरदार निभाया था। दोनों के बीच का मासूम प्रेम और सामाजिक भेदभाव की चुनौतियां फिल्म की कहानी को और भी रोचक बना देती हैं।
फिल्म में ब्लॉकबस्टर गाने
फिल्म की कहानी जितनी खूबसूरत थी, उसके गाने भी उतने ही सदाबहार साबित हुए। ‘परदेसियों से ना अखियां मिलाना’, ‘ये समां, समां है ये प्यार का’ और ‘एक था गुल और एक थी बुलबुल’ जैसे गाने आज भी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। शंकर-जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध इन गीतों ने फिल्म को और भी खास बना दिया।
शशि कपूर के करियर की मील का पत्थर
इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े, बल्कि शशि कपूर को एक बड़े स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। साल 1965 में शशि कपूर की एक और फिल्म ‘वक्त’ भी सुपरहिट रही थी, जिसने 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह शशि कपूर के नाम उस साल की दो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दर्ज हो गईं।
कहां पर देख सकते हैं क्लासिक फिल्म?
‘जब जब फूल खिले’ भले ही 59 साल पुरानी हो चुकी हो, लेकिन इसका जादू अब भी बरकरार है। अगर आप इस क्लासिक प्रेम कहानी को फिर से जीना चाहते हैं, तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। ये फिल्म न सिर्फ पुराने दौर की यादें ताजा करती है, बल्कि सच्चे प्रेम की एक अद्भुत मिसाल भी पेश करती है।
यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड वाली इस सीरीज में एक गांव और 7 मर्डर, एक-एक सीन इतना खतरनाक कि पलक भी नहीं झपकेगी!
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines