बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी कलाई पर बंधी एक घड़ी है। दरअसल सलमान खान हाल ही में एक खास घड़ी पहने नजर आए, जिसमें अयोध्या के श्री राम मंदिर की छवि नजर आई थी। ये घड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसे लेकर बहस छिड़ गई। जहां फैंस ने इस घड़ी की सराहना की, वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे इस्लामिक मान्यताओं के खिलाफ बताया।
क्या है पूरा मामला?
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो इस खास घड़ी को पहने नजर आ रहे थे। इस घड़ी में भगवान राम, हनुमान और दूसरे हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें उकेरी गई हैं, साथ ही डायल पर ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने लिखा, ‘ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं।’
उनकी ये तस्वीरें वायरल होने के बाद मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस्लाम में गैर-मुस्लिम धार्मिक प्रतीकों का प्रचार करना हराम माना जाता है और किसी भी मुसलमान को इसकी अनुमति नहीं है। मौलाना के मुताबिक, सलमान खान जैसे प्रभावशाली व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करना चाहिए और ऐसी चीजों से बचना चाहिए जो शरिया के खिलाफ जाती हैं।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान
मौलाना रजवी ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, ‘सलमान खान एक बड़े कलाकार हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस्लामी कानून किसी भी मुसलमान को दूसरे धर्मों के प्रतीकों या धार्मिक स्थलों के प्रचार की अनुमति नहीं देता। अगर कोई मुसलमान इस तरह की गतिविधि करता है, तो ये गुनाह है। मैं सलमान खान को नसीहत देना चाहता हूं कि वो तुरंत इस घड़ी को हटा दें।’
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
हालांकि, सोशल मीडिया पर सलमान खान के प्रशंसकों ने इस विवाद को लेकर अलग प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे धार्मिक सौहार्द और भारतीय संस्कृति की स्वीकार्यता का प्रतीक बताया, जबकि कुछ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहनने या एक्सेसरीज़ चुनने का अधिकार होना चाहिए।
एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करते आए हैं। ये घड़ी पहनना उनकी व्यक्तिगत पसंद है, इसे विवाद का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘अगर सलमान खान को ये घड़ी पसंद है और वे इसे पहनना चाहते हैं, तो इसमें गलत क्या है? हम सबको अपनी आस्था के साथ स्वतंत्रता से जीने का अधिकार है।’
फिल्म ‘सिकंदर’ से जुड़ा मामला?
कुछ लोगों का मानना है कि ये विवाद सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन से जुड़ा हो सकता है। ये फिल्म 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है और सलमान के इस पोस्ट के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
34 लाख की है घड़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घड़ी जैकब एंड कंपनी की ‘एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज़ गोल्ड एडिशन’ है, जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी इसी तरह की घड़ी पहने नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ के मेलबर्न कॉन्सर्ट में क्या हुआ था? क्यों तीन घंटे लेट आईं थी सिंगर? सच आया सामने
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines