Salman Khan Post on Rahit Bal Death: भारतीय फैशन की दुनिया में एक गहरी छाप छोड़ने वाले मशहूर डिजाइनर रोहित बल के निधन से हर कोई दुखी है। 1 नवंबर को 63 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया जिससे फिल्म इंडस्ट्री और फैशन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 1 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली और उनके जाने से कई सितारे दुखी हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी शामिल हैं जिन्होंने बाबा सिद्दीकी के बाद अब अपना एक और दोस्त खो दिया है। सोशल मीडिया पर सलमान ने अपने फीलिंग्स जाहिर की हैं, अपने दोस्त को सलमान ने श्रद्धांजलि दी।
सलमान ने रोहित के लिए किया पोस्ट
सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर रोहित बल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘रेस्ट इन पीस रोहित बल।’ उनके इस पोस्ट ने उनके फैंस और फॉलोअर्स के दिलों में गहरे इमोशन्स जगा दिए हैं। रोहित बल को उनके आधुनिक फैशन के जरिए भारतीय संस्कृति को जीवंत करने के लिए जाना जाता था।
कई सेलेब्स ने जताया दुख
रोहित बल के निधन पर कई दूसरे सितारों ने भी अपने दुख का इजहार किया है। रोहित बल के डिजाइन किए कपड़े पहनने और उनके साथ वॉक करने का अनुभव शेयर करते हुए एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लिखा- ‘प्रिय गुड्डा, आपके निधन की खबर सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ। आपकी आत्मा को शांति मिले। मैं हमेशा आपकी सबसे बड़ी प्रशंसक रहूंगी।’
अनन्या पांडे ने भी इस मौके पर रोहित बल की याद में एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘गुड्डा, ओम शांति।’ उनके साथ-साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस नुकसान को ‘दुखद और चौंकाने वाला’ बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलकित सम्राट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘ओजी को याद किया जाएगा’।
अनन्या पांडे के शो में दिखे थे आखिरी बार
यह भी पढ़ें: Singham Again: दूसरों की बीवी छीन के…आर्य बब्बर ने अर्जुन कपूर के किरदार की उड़ाई खिल्ली
संबंधित खबरें
'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
48 mins agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
1 hr ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
5 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
5 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
6 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
7 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines