Akshay Kumar on Canadian Citizenship: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 में अपनी नागरिकता से जुड़ी एक अहम बात शेयर की। हमेशा से अपने देश प्रेम के लिए जाने जाने वाले अक्षय कुमार ने पिछले साल कनाडाई नागरिकता छोड़कर भारतीय पासपोर्ट ले लिया। इस बारे में उन्होंने समिट में खुलकर बात की और बताया कि उनका ये फैसला व्यक्तिगत था और वो भारत के प्रति हमेशा प्यार ही रखते हैं।
नागरिकता पर क्या बोले अक्षय कुमार?
अक्षय ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत करते हुए बताया, ‘मैं दिल, दिमाग और आत्मा से भारतीय हूं और ये हमेशा रहेगा।’ जब उनसे पूछा गया कि भारत और कनाडा के बीच बढ़ी तल्खी के बीच उनका ये फैसला सही टाइम पर आया, तो अक्षय ने हंसते हुए कहा, ‘ये कोई बाबा ने नहीं बताया था, बल्कि मेरे माता-पिता की दुआएं थीं। मैंने चुपचाप इस फैसले को लिया है।” अक्षय ने बताया कि उन्होंने कनाडा की नागरिकता छोड़ने का फैसला कोविड महामारी के दौरान लिया था
क्यों ली थी कनाडा की नागरिकता?
उन्होंने कनाडा की नागरिकता लेने को लेकर कहा कि जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही थीं। अक्षय ने कहा, ‘मुझे कनाडा में कुछ काम का ऑफर आया और मैंने वहां एक दोस्त के साथ मिलकर कारगो में काम करना शुरू किया था। बाद में दो फिल्मों के रिलीज होने के बाद मेरी किस्मत बदल गई और वो हिट हो गईं। फिर एक के बाद एक सफल फिल्में आईं और इस दौरान कनाडाई नागरिकता के बारे में सोचना ही बंद कर दिया।’
अक्षय कुमार ने कहा, ‘मुझे कभी इस नागरिकता के बारे में कोई फर्क नहीं पड़ा। लेकिन कुछ साल पहले मैंने एक मंच पर कहा था कि एक दिन मैं इसे छोड़ दूंगा और ठीक एक साल पहले 14 या 15 अगस्त को मैंने अपना भारतीय पासपोर्ट ले लिया।’ उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपने आधिकारिक दस्तावेजों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद!’
भारत और कनाडा के रिश्ते तनावपूर्ण
आपको बता दें भारत और कनाडा के रिश्ते इन दिनों तनावपूर्ण हैं खासकर जब कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय सरकारी अधिकारियों पर खालिस्तानी उग्रवादी हारदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इन्हें ‘बेहूदा’ बताया है।
यह भी पढ़ें: Mathira Khan के MMS से इंटरनेट को आया बुखार, एक्ट्रेस ने प्राइवेट वीडियो पर दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines