Akshay Khanna Movies & Controversies: अक्षय खन्ना हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन इसके बाद भी वह हिंदी सिनेमा में अपनी वह धाक नहीं जमा पाए जो कि उनके पिता विनोद खन्ना की थी। हालांकि उन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। ‘ताल’ हो, ‘दिल चाहता है’ हो या फिर ‘दृश्यम 2‘, हर बार उनके दमदार अभिनय ने अलग छाप छोड़ी है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे होने की वजह से अक्षय खन्ना की फिल्मों में एंट्री हो गई। उनके पिता ने अपने बेटे की पहली फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ को प्रोड्यूस किया। हालांकि यह फिल्म तो फेल हो गई, लेकिन एक्टिंग में अक्षय खन्ना पास हो गए।
करिश्मा से लगा बैठे थे दिल
इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘बॉर्डर’, ‘आ अब लौट चलें’, ‘ताल’, ‘दिल चाहता है’, ‘हलचल’, ‘गांधी माय फादर’, ‘हमराज’, ‘हंगामा’, ‘दृश्यम 2’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बता दें कि करियर के शुरुआती दौर के दौरान अक्षय करिश्मा कपूर के प्यार में पागल थे। कहा जाता है कि करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने खुद अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना से दोनों की शादी की बात की थी, लेकिन करिश्मा की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वह नहीं चाहती थीं, कि उनकी बेटी अपने करियर पर लात मार दे। यही वजह थी कि दोनों की शादी नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan Birthday: सुजैन से तलाक के 9 साल बाद भी अकेले क्यों हैं Hrithik, सबा आजाद से शादी में क्या अड़चन?
ऐश्वर्या से भी हुआ इश्क!
इसके बाद खबरें आईं कि अक्षय कुमार ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे हैं। हालांकि अक्षय खन्ना ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि ऐश्वर्या के चेहरे से उनकी नजरें ही नहीं हटती थीं। सिमी गरेवाल के चैट शो में अक्षय खन्ना ने बताया था कि वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री को डेट करना चाहते थे। अक्षय वैसे तो बड़े ही कैंडिड स्वभाव के हैं, लेकिन गिरते बाल और समय से पहले आने वाले गंजेपन की वजह से उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस खो दिया था। साल 2007 में कॉफी विद करण में अक्षय खन्ना ने अपने बाल गिरने की बात को अस्वीकार किया था, लेकिन उनको इस बात को स्वीकारने में 10 साल का वक्त लग गया कि उनपर किस हद तक गंजेपन का असर हुआ था।
इन दिनों कहां हैं अभिनेता
अक्षय ने कहा था कि आप कैसे दिखते हैं यह एक एक्टर के तौर पर बेहद जरूरी है। 19-20 साल की उम्र में किसी के साथ भी ऐसा होना सबसे निराशाजनक होता है, मैं हताश हो गया था, मेरा दिल टूट गया था। यह फीलिंग आपको मार भी सकती है, इस गंजेपन ने मेरे सेल्फ कॉन्फिडेंस को चोट पहुंचाई थी। एक यंग अभिनेता होने के नाते मैंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था। इन दिनों अक्षय खन्ना बहुत उम्रदराज लगने लगे हैं और खबर है कि फिलहाल उनके पास कोई फिल्म भी नहीं है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
3 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
5 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
6 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
10 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
10 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
23 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines