Filmmaker Siddique Passes Away: सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार रात करीब 9 बजे उन्होंने कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी शाजिता और तीन बेटियां हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबकि, अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद निमोनिया डायग्नोस होने के साथ उनके लीवर प्रॉब्लम का भी ट्रीटमेंट किया जा रहा था। लेकिन, कार्डिक अरेस्ट से उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। हॉस्पिटल बुलेटिन में बताया गया कि सिद्दीकी को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन करीब 9 बजे उनका निधन हो गया।
आज किए जाएंगे सुपुर्द-ए-खाक
जानकारी के मुताबिक, सिद्दीकी इस्माइल को आज शाम एर्नाकुलम के जामा मस्जिद के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कहा जा रहा है कि कडावंथरा राजीव गांधी इन्डोर स्टेडियम में उनका पार्थिव देव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां से कक्कनड स्थित उनके आवास पर पार्थिव देह ले जाया जाएगा।
बता दें कि सिद्दीकी ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ का डायरेक्शन किया था, जिसमें करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म को पहले उन्होंने तमिल में ‘कावलन’ नाम से बनाया था। सिद्दीकी मलयालम फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाने जाते थे।
और पढ़िए – अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रहे थे राहुल गांधी तो भड़क उठीं स्मृति ईरानी! मणिपुर पर कही ये बात
बतौर स्क्रिप्ट राइटर की थी करियर की शुरुआत
बता दें कि सिद्दीकी ने 1986 में मलयालम फिल्म ‘पप्पन प्रियापेट्टा पप्पन’ से पटकथा लेखन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 1989 में ‘रामजी राव स्पीकिंग’ से सिद्दीकी इस्माइल ने बतौर प्रोड्यूसर हाथ आजमाया। इसके बाद उन्होंने को-डायरेक्शन में हाथ आजमाया। उन्होंने ‘इन हरिहर नगर’ (1990), ‘गॉडफादर’ (1991), ‘वियतनाम कॉलोनी’ (1992), ‘काबूलीवाला’ (1994) समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई थी।
केरल के राज्यपाल ने आरिफ मोहम्मद खान ने जताया दुख
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सिद्दीकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सिद्दीकी के दुखद निधन पर हार्दिक संवेदना। उनकी फ़िल्में अलग थीं, ऐसे किरदारों के साथ जिनसे कोई भी आसानी से जुड़ सकता था। उनकी आत्मा को शांति मिले।
वहीं, निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि सिद्दीकी ने एक मिमिक्री कलाकार के रूप में शुरुआत की और एक लोकप्रिय फिल्म निर्माता के रूप में विकसित हुए। जीवन के गंभीर मुद्दों को हास्य शैली में प्रस्तुत करने में उन्हें महारत हासिल थी। वह एक शानदार पटकथा लेखक भी थे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines