Jamal Kudu Song Views: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल यानि विलेन की एंट्री पर बजा गाना जमाल कुडू इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। हर दूसरी रील्स में यह गाना देखने को मिल रहा है। जिसे देखो वह इसपर रील्स बना रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं लोग शादी के गानों को लेकर भी इसपर प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। 6 दिसंबर को बॉबी देओल के गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था। कुछ दिनों बाद इस गाने का वीडियो भी रिलीज किया गया था। इस गाने पर जमकर व्यूज मिल रहे हैं।
फैंस खूब कर रहे पसंद
एनिमल के लगभग सभी गाने लोगों ने पसंद किए हैं। लेकिन जमाल कुडू गाने का लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वैसे तो जो लोग इस फिल्म को थिएटर में देख चुके हैं, उन्होंने यह गाना देखा है, लेकिन जिन्होंने फिल्म नहीं देखी है, उनके लिए मेकर्स ने जमाल कुडू गाने का वीडियो शेयर करके यादों को ताजा कर दिया है। गाना बॉबी देओल पर फिल्माया गया है, जो अपनी शादी में खूब धूम-धड़ाका और वायलेंस करते हुए नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने खोली Ankita Lokhande की पोल, Munawar Faruqui ने लिया एक्शन तो रोने लगीं एक्ट्रेस
अब तक मिले इतने व्यूज
जमाल कुडू गाने के वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं और इस गाने ने इतिहास रचते हुए 8.5 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बना लिया है। तीन घंटे के अंदर इस गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है। रिलीज किए जाने के महज तीन घंटे के अंदर इस गाने को 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। टी-सीरीज ने 13 दिसंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर ‘जमाल कुडू’ का फुल वीडियो रिलीज किया था। तीन घंटे में 1.9 मिलियन बार देखे गए इस गाने को कुल 85 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
एनिमल का कलेक्शन
एनिमल के कलेक्शन की बात करें तो वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 772.33 करोड़ का कारोबार कर लिया है। बहुत जल्द यह फिल्म 800 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल ने रिलीज के 13वें दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ एनिमल की 13 दिनों की कुल कमाई अब 468.71 करोड़ रुपये हो गई है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
14 mins agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
39 mins ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
1 hr agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
15 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
17 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
18 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
21 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
23 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines