Bishnois Willing To Forgive Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच का विवाद एक बार फिर चर्चा में है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने एक बार फिर इस मामले को गर्मा दिया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने बाबा सिद्दिकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। इस मामले के बाद अब साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले को फिर से हवा मिल गई है जिसमें सलमान खान का नाम सालों से चला आ रहा है। अब बिश्नोई समाज की तरफ से एक बयान आया है जिसमें कहा गया है कि उन्हें माफ कर दिया जाएगा लेकिन उसके लिए भाईजान को एक काम करना पड़ेगा।
सलमान खान को माफ करेगा बिश्नोई समाज?
हाल ही में लोकल 18 के साथ खास बातचीत में ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने सलमान खान के इस मामले पर बात की है। उन्होंने कहा है कि अगर सलमान खान अपने अपराध को स्वीकार करते हैं और सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं, तो बिश्नोई समुदाय उन्हें माफ करने के लिए तैयार है। बुरिया ने कहा कि उनकी माफी को तभी स्वीकार किया जाएगा जब वो मुक्तिधाम मुकाम आकर माफी मांगेंगे। मुक्तिधाम मुकाम बिश्नोई समुदाय के लिए एक पवित्र स्थल माना जाता है, अगर भाईजान इस जगह पर आकर सॉरी मांगेंगे तो बिश्नोई समाज उन्हें माफी कर देगा।
देवेंद्र बूड़िया ने कहा, ‘हमारा एक बड़ा सिद्धांत है, जो गुरु जाम्भेश्वर जी द्वारा दिया गया है, वो ये है कि सच्चे मन से पछताने वालों को माफ किया जा सकता है’। बुरिया ने साफ किया कि अगर सलमान खान अपनी गलती का अहसास करते हैं, तो बिश्नोई समुदाय जो दया के लिए जाना जाता है, उन्हें माफ कर सकता है।
साल 1998 में हुआ काले हिरण का शिकार
साल 1998 में ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था, जिसके बाद कई दिनों तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा था। इस घटना की यादें आज भी बिश्नोई समुदाय में ताजा हैं। समुदाय के सदस्य महिपाल बिश्नोई ने उस दिन की घटनाओं को याद करते हुए बताया कि कैसे रात के लगभग 2 बजे गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने जांच की थी। उन्हें वहां दो मरे हुए काले हिरण मिले और चलती हुई गाड़ी दिखी। बाद में पता चला कि सलमान खान अपने को-स्टार्स के साथ शिकार के लिए आए थे।
यह भी पढ़ें: पब्लिक में सुसू करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, जल्द पर्दे पर आएंगी नजर
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines