Bipasha Basu Daughter Devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और एक्टर करन सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 7 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने। बिपाशा बसु ने पिछले साल नवंबर, 2022 में अपनी बेटी को जन्म दिय था, जिसका नाम देवी रखा, जो अब 8 महीने की हो चुकी है, जिसके साथ दोनों अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन देवी की 6 घंटे तक चली ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी,जो समय बिपाशा के लिए काफी मुश्किल रहा।
दरअसल, जब बिपाशा की बेटी बेटी 3 महीने की थी तब उसके दिल में 2 छेद थे, जिसकी 6 घंटे सर्जरी चली थी। हाल में बिपाशा एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी। इसी दौरान बिपाशा ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए इसकी जानकारी दी और इमोशनल हो गईं।
यह भी पढ़ें: ‘गाली से ताली तक’, Sushmita Sen ने बताया कब रिलीज होगा वेब सीरीज का ट्रेलर
Bipasha Basu की बेटी देवी के दिल में थे छेद
अपने इस लाइव इंस्टाग्राम सेगमेंट के दौरान बिपाशा ने अपनी बेटी देवी के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘हमारा माता-पिता बनने का सफर बाकी लोगों से थोड़ा अलग रहा है। वो सफर हमारे लिए सबसे मुश्किल था जो हमने बिताया। इतना मुश्किल जो आज मेरी हंसी से कई ज्यागा है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी भी मां ऐसी किसी समस्या का सामना करना पड़े’।
जन्म के तीसरे दिन पर चाल Devi के दिल में छेद है
बिपाशा ने आगे बताया कि ‘एक नई मां बनने के बाद जब आपको अपने बच्चे के बारे में ऐसा कुछ पता चलता है, जो आपका दिल तोड़ सकता है तो ये बहुत मुश्किल समय होता है। मुझे मेरी बेटी के जन्म के तीसरे दिन ये पता चला था कि उनके दिल में 2 छेद हैं। मैंने हमेशा यही सोचती थी मैं ये बात कभी शेयर नहीं करूंगी’।
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मैंने अपने घर में भी किसी को नहीं बताया था, लेकिन अब मैं इस बात को शेयर कर रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि ऐसी बहुत सारी मां होंगी, जिन्होंने इसमें मेरी मदद की और उन मांओ को ढूंढना मेरे लिए बेहद मुश्किल था’।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
9 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines