Ek Bihar Sau Pe Bhari: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ, जो हर तरफ छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक लड़के का है। इस वीडियो में लड़के की सुरीली आवाज को सुनकर लोग इसके दीवाने हो गए हैं।
ये वायरल वीडियो बिहार के एक लड़के का है, जिसमें लड़का ‘दिल दे दिया है’ गाना गाते हुए नजर आ रहा है। अब अमरजीत जयकर का कहना है कि उन्हें एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपनी फिल्म फतेह में गाने का मौका दिया है।
सोनू सूद ने किया था ट्विट
बता दें कि अमरजीत के इस वीडियो को देखकर एक्टर सोनू सूद से लेकर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव तक ने उसकी तारीफ की है। साथ ही अमरजीत के इस वायरल वीडियो को देखकर अभिनेता सोनू सूद ने लिखा है कि ‘एक बिहारी, सौ पे भारी (Ek Bihar Sau Pe Bhari)।’
बिहार का ये बच्चा वायरल है- फिल्ममेकर विनोद कापड़ी
इसके साथ ही 21 फरवरी को अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने भी वीडियो साझा करते हुए ट्विट किया और लिखा कि यह लड़का कौन है? शानदार। कृपया मेरे साथ इसका नंबर साझा करें। साथ ही फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने भी कमेंट किया- बिहार का ये बच्चा वायरल है।
और पढ़िए –Jacqueline Fernandez Latest Post: शेरनी बनीं जैकलीन फर्नांडीस, इस ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट
आईएएस ने भी की तारीफ
इसके साथ ही आईएएस अविनीश शरण ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि- प्रतिभा हर जगह है, अद्भुत। पत्रकार समीर अब्बास लिखते हैं कि ”बिहार के इस लड़के ने अपने सुरों से दिल जीत लिया, क्या सुरीली आवाज़ है।
यूजर भी कर रहे कमेंट
साथ ही @SonuNigamSingh नाम के एक यूजर ने लिखा कि मुंबई में ऑटो-ट्यून लगाकर गाने वाले तो हजारों मिलेंगे लेकिन अपनी असली आवाज से जो मन मोह ले, वही असली गायक होता है। भाई का नाम अमरजीत जयकर है और वे मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे टेलेंट की कद्र होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines