Bigg Boss OTT: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस का 18वां सीजन हाल ही में खत्म हुआ है। बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा रहे हैं और शो की ट्रॉफी लेकर घर से बाहर आए हैं। करण के अलावा विवियन और रजत दलाल भी विनर की रेस में थे, लेकिन दोनों ही शो नहीं जीत पाए। अब बिग बॉस के खत्म होते ही इसके ओटीटी सीजन चार की चर्चा होने लगी है। इतना ही नहीं बल्कि सीजन चार के होस्ट को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। बिग बॉस के अभी तक तीन सीजन आए हैं और तीनों सीजन के होस्ट अलग-अलग रहे हैं। ऐसे में क्या सीजन चार का होस्ट भी बदलेगा? इसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं?
कौन-कौन रहा शो का होस्ट?
बिग बॉस ओटीटी 3
बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर थे। जी हां, जब शो का तीसरा सीजन आया था, तो उम्मीद की जा रही थी कि सलमान ही इस सीजन को होस्ट करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अनिल कपूर ने शो को होस्ट किया। हालांकि, इस सीजन को लोगों का कुछ खास प्यार नहीं मिला था और इसका खामियाजा भी मेकर्स को भुगतना पड़ा था।
बिग बॉस ओटीटी 2
बिग बॉस ओटीटी 2 को किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान ने होस्ट किया था। इस सीजन के विनर एल्विश यादव रहे थे। भले ही एल्विश शो में बतौर वाइल्ड कार्ड आए थे, लेकिन वो शो के विनर बनकर बाहर आए और खूब फेम हासिल किया। इन दिनों एल्विश यादव ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 1
बिग बॉस ओटीटी 1 यानी शो का पहला सीजन, जिसके होस्ट करण जौहर रहे थे। जी हां, शो के पहले सीजन को मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। शो की विनर दिव्या अग्रवाल रही थीं। शो के पहले सीजन ने खूब पॉपुलैरिटी भी हासिल की थी और शो खूब चर्चा में भी रहा था। वहीं, अब बिग बॉस ओटीटी का चौथा सीजन अपने होस्ट को लेकर चर्चा में है।
कौन होगा सीजन चार का होस्ट?
दरअसल, बिग बॉस ओटीटी के तीनों सीजन में होस्ट बदला गया है और इसी के साथ अब ये चर्चा हो रही है कि क्या इस बार भी सलमान खान को होस्ट नहीं करेंगे? गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 4 के शुरू होने से पहले ही इसके होस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं और अटकलें लगाई जा रही हैं कि सीजन चार को एल्विश यादव होस्ट कर सकते हैं। हालांकि, अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। मेकर्स ने भी अभी इसके बारे में कुछ साफ नहीं किया है। देखने वाली बात होगी कि शो के चौथे सीजन का होस्ट कौन होगा?
यह भी पढ़ें- Salman Khan से लिंक की वजह से नहीं हुई Baba Siddique की हत्या, बेटे Zeeshan ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines