Vishal Pandey on Dating Rumors With Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके विशाल पांडे अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ, डेटिंग रूमर्स और कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में किए गए डेब्यू को लेकर बात की। दरअसल, बिग बॉस के घर में रहते हुए विशाल पांडे और सना मकबूल की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। इसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर भी विशाल और सना की कई तस्वीरें सामने आईं जिसने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि दाल में कुछ तो काला है। अब बिग बॉस फेम ने खुद ही अपने रिश्ते की सच्चाई बता दी है।
डेटिंग रूमर्स पर दिया रिएक्शन
जूम/टेलीटॉक को दिए हालिया इंटरव्यू में विशाल पांडे ने बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल के साथ अपने रिश्ते पर बात की और डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन दिया। विशाल ने कहा कि ‘वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं। जिसके साथ नाम जोड़ना है जोड़ो। वह अपने मन में बहुत क्लीयर हैं।’ सना मकबूल का नाम लिए बिना विशाल पांडे ने कहा कि ‘हमें हमारा रिश्ता बहुत अच्छी तरह से पता है। मुझे नहीं लगता है कि किसी के कुछ कहने या नाम जोड़ने से मुझे या उसे कोई फर्क पड़ेगा।’
जब विशाल पांडे से पूछा गया कि जब वह दोनों आपस में मिलते हैं, उस वक्त इन रूमर्स को लेकर बात होती है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘हम दोनों ने ये सब करना बंद कर दिया है। हर चीज का इंटरवेंशन नहीं किया जा सकता है। इतनी चीजें बोली जाती हैं तो ठीक है। हम अपने मांइड में बहुत क्लीयर हैं।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में दिख सकता है वायरल भाभी का ‘पति’, हेमा शर्मा की खुलेगी पोल!
ट्रोलिंग पर क्या बोले विशाल?
विशाल पांडे ने पिछले महीने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू करते हुए लोगों को चौंका दिया था। कुछ लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। इस पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा कि वह परेशान नहीं बल्कि आभारी महसूस करते हैं। विशाल ने कहा कि ‘मुझे देश में मिश्रित राय मिलीं। मुझे बुरा लगा कि मैं अपने देश को रिप्रेजेंट कर रहा था, किसी फैशन शो के लिए नहीं गया था, वह फिल्म के लिए था।’
संबंधित खबरें
खतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
1 hr agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
3 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
7 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
10 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
11 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
12 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
13 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
14 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines