हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: फिनाले से 5 दिन पहले शो को मिले TOP 7, इस कंटेस्टेंट को बताया जा रहा शो का विनर

Bigg Boss OTT 3 TOP 7 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को है, ऐसे में शो के मेकर्स ने अब घर में डबल एविक्शन कर दिया है। शिवानी के बाद अब विशाल पांडे को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यानी अब बिग बॉस ओटीटी 3 को टॉप 7 खिलाड़ी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 TOP 7 Contestants

Bigg Boss OTT 3 TOP 7 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। बिग बॉस मेकर्स ने इस बार फिनाले को शुक्रवार के दिन रखा है। शो का फिनाले 2 अगस्त को होना है, ऐसे में अब कोई एक कंटेस्टेंट ही शो की ट्रॉफी जीतेगा। घर से अब एक के बाद एक कई एविक्शन देखने को मिल रहे हैं।

हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में घर से शिवानी कुमारी एविक्ट हो गईं। इतना काफी नहीं था कि बिग बॉस ने एक और एविक्शन कर दिया। जी हां, अब घर से विशाल पांडे भी एविक्ट हो गए हैं। शिवानी के बाद बिग बॉस ने विशाल पांडे को भी देर रात एविक्ट कर दिया है, यानी अब बिग बॉस ओटीटी 3 में टॉप 7 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर टॉप 7 में कौन-कौन कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं।

1. लवकेश कटारिया

लवकेश कटारिया को बाहर से फैंस का काफी सपोर्ट है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव सीधा-सीधा लवकेश को जिताने के लिए अपने सभी फैंस से वीडियो के जरिए अपील कर चुके हैं। यही वजह है कि लवकेश कटारिया को पॉपुलैरिटी चार्ट में सबसे ज्यादा वोट्स भी मिलते हैं। खबरों की मानें तो शो की ट्रॉफी जीतने के सबसे बड़े दावेदार अगर कोई माने जा रहे हैं तो वह लवकेश कटारिया ही हैं।

विज्ञापन

2. सना मकबूल

भले ही वीकेंड के वार पर सबसे ज्यादा क्लास सना मकबूल की लगाई जाती हो, लेकिन सना अपने प्वाइंट्स को लेकर काफी क्लियर रहती हैं। सना मकबूल शो को जीतने की सबसे अहम दावेदार हैं। उन्हें बाहर से फैंस का भी काफी सपोर्ट मिल रहा है। सबसे बड़ी बात है कि न्यूट्रल ऑडियंस भी सना को काफी पसंद कर रही है।

3. रणवीर शौरी

रणवीर शौरी को पहले दिन से ही मेकर्स का सपोर्ट मिलता आया है। उन्हें कभी उनकी गेम के लिए मेकर्स द्वारा डांट फटकार नहीं लगाई गई है। रणवीर खेल में पहले दिन से ही काफी एक्टिव भी हैं। यही वजह है कि रणवीर भी इस रेस में अपनी स्ट्रॉन्ग दावेदारी पेश करते हैं।

विज्ञापन

4. अरमान मलिक

अरमान मलिक ने पहले दिन से ही अपनी गेम खुलकर खेली है। उन्हें जो-जो बातें खटकी हैं, उन्होंने तुरंत उनका विरोध किया है। अरमान मलिक भी गेम में काफी एक्टिव रहे हैं।

5. नेजी

रैपर नेजी भी यहां तक पहुंचे हैं, इसलिए उनमें भी एक एक्स फैक्टर है। हालांकि बाहर से भी नेजी को काफी सपोर्ट मिला है, लेकिन यह बात भी सच है कि घर के अंदर भी सभी के साथ बनाकर चलने की वजह से नेजी बहुत कम बार ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

विज्ञापन

6. साई केतन राव

साई केतन राव पहले दिन से ही गेम में एक जैसे रहे हैं। अपने प्वाइंट्स को लेकर साई हमेशा डंके की चोट पर चीजें करते आए हैं। साई केतन राव भी यहां तक पहुंचे हैं, जिसकी एक बड़ी वजह उनका कम बार नॉमिनेट होना है।

7. कृतिका मलिक

कृतिका मलिक अपने पति अरमान मलिक की परछाई बनकर शो में चली हैं। उनके खुद के ज्यादा मुद्दे हुए नहीं हैं। कृतिका 4-5 हफ्तों में सिर्फ 1 बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor और Malaika Arora का ब्रेकअप कन्फर्म? एक इवेंट में आकर भी दोनों ने एक दूसरे को किया इग्नोर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola