Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों एविक्शन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, इस हफ्तें शो से कौन बेघर होगा, कौन सुरक्षित होगा इसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और लवकेश कटारिया का नाम शामिल है। ये तीनों ही काफी स्टॉन्ग दावेदार हैं इसलिए ऑडियंस भी वोट करते वक्त काफी कन्फ्यूज्ड है किसे वोट करके सुरक्षित किया जाए। इसी को लेकर अब बिग बॉस के घर से एक बड़ी खबर आ रही है। इस हफ्ते जिस कंटेस्टेंट को घरवाले चाहते हैं कि वो बाहर हो जाए वो कोई और नहीं बल्कि शिवानी कुमारी हैं। क्या है पूरा मामला, इस रिपोर्ट में जानिए।
शिवानी कुमारी को मिले सबसे ज्यादा वोट्स
बिग बॉस ने एक एक करके सभी कटेंस्टेंट्स को कन्फेशन रूम में बुलाया। यहां सभी से पूछा गया कि वो तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसे घर से बाहर करना चाहेंगे। अब कंटेस्टेंट्स ने अपना अपना वोट डाल दिया। जहां साई केतन राव और रणवीर शौरी ने लवकेश कटारिया का नाम लिखकर उन्हें बेघर करने के लिए सबसे आगे किया वहीं अरमान मलिक और कृतिका मलिक ने विशाल पांडे को घर से बेघर करने के लिए वोट डाला
सना मकबूल-नेजी ने शिवानी को दिया वोट
सना मकबूल के लिए ये फैसला लेना काफी मुश्किल था क्योंकि तीनों ही उनके बहुत अच्छे दोस्त थे। सना के पास ऑप्शन में लवकेश कटारिया और विशाल पांडे थे, इन तीनों में से किसी एक को ही सना को एविक्ट करने के लिए वोट करना था। ऐसे में सना मकबूल ने शिवानी कुमारी को एविक्ट करने के लिए वोट डाला। वहीं नेजी, लवकेश और विशाल ने भी शिवानी के लिए ही वोट डाला। इससे शिवानी कुमारी को एविक्ट करने के लिए 4 वोट्स आ गए और उन पर अब एविक्शन की तलवार सबसे ज्यादा लटक रही है।
वीकेंड का वार पर होगा धमाका
अब मेकर्स की तरफ से किस कंटेस्टेंट को वीकेंड का वार पर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, फिलहाल ये साफ नहीं हो पा रहा है। इन तीनों कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग लाइन्स भी खुल चुकी हैं यानी फैंस भी बाहर से अपने फेवरेट सदस्य को सेव करने के लिए लगातार वोटिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब घरवालों की तरफ से सबसे आगे आया नाम शिवानी कुमारी बाहर होंगी या फिर ऑडियंस द्वारा वोटिंग के आधार पर कोई एविक्ट होगा ये देखना काफी दिलचस्प है। कौन बाहर जाता है और कौन एविक्शन से सेव होता है, इसे लेकर बहुत कन्फ्यूजन है।
यह भी पढ़ें: अभय देओल का सेक्सुएलिटी पर चौंकाने वाला बयान, मैं बता नहीं सकता, मुझे महिलाएं पसंद हैं या पुरुष
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines