Bigg Boss OTT 3: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर खूब माहौल बना हुआ है। हाल ही में शो का ग्रैंड वेलकम हुआ और इसकी शुरुआत हुई है। जैसे ही शो की शुरुआत हुई, तो दर्शकों को शो में आने वाले ट्विस्ट को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया। जहां कल के प्रोमो में दिखाया गया था कि इस बार शो में ‘जनता का एजेंट’ यानी एक ‘बाहरवाला’ होगा। वहीं, आज के प्रोमो में घर का माहौल गर्म नजर आया है।
बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो वीडियो रिलीज
जी हां, हाल ही में जियो सिनेमा ने बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘आज का मुद्दा’ से घर का माहौल गरमाया हुआ है। सामने आए वीडियो में दीपक चौरसिया कहते हैं कि ‘आज का मुद्दा’ विद दीपक चौरसिया… अरमान, आप अपनी दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कैसे कंट्रीब्यूट करेंगे इस शो में? इस पर अरमान जवाब देते हैं कि आप 10 मिनट की फुटेज भी दिखा दो तो इनके साथ, मैं मान जाऊं।
‘आज का मुद्दा’ में दीपक चौरसिया ने उठाया सवाल
इसके बाद दीपक, रणवीर से कहते हैं कि रणवीर भाई आपको क्या लगता है? इस पर रणवीर जवाब देते हैं कि अरमान भाई को वॉलंटियर करते नहीं देखा। फिर अरमान की दूसरी बीवी कहती हैं कि तीनों अपना गेम खेल रहे हैं। इसके बाद शो के अलग-अलग सदस्य अपनी बात रखते हैं और देखते ही देखते घर का माहौल गर्म हो जाता है।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
जैसे ही ये प्रोमो वीडियो सामने आया, तो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। हर कोई इसके बारे में बात करता दिखा। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्ट किया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये काम नहीं करेगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब ये कौन-सा नया ड्रामा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस तरह का बवाल क्यों? एक अन्य यूजर ने लिखा कि मामला गरमा रहा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
शो में होगा खूब मसाला
बता दें कि इस बार ये ओटीटी का तीसरा सीजन है, जिसमें एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आए हैं। शो में इस बार भी हर बार की तरह पूरा मसाला मिलने वाला है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इस बार के सीजन का विनर कौन होगा? जी हां, बिग बॉस ओटीटी 2 जहां एल्विश यादव ने जीता था, तो वहीं, अब इस सीजन के विनर को लेकर भी लोगों में बज बनेगा।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha की शादी की ड्रेस आई सामने! किस कलर का जोड़ा पहन बनेंगी Zaheer Iqbal की दुल्हन?
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
17 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
19 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
20 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
21 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
22 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
22 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines