Bigg Boss OTT 3 Wild Card Entry: बिग बॉस ओटीटी-3 में पहले वाइल्ड कॉर्ड की एंट्री हो गई है। जी हां, शो से धड़ाधड़ कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हुआ और इसके बाद होस्ट अनिल कपूर ने शो में पहले वाइल्ड कॉर्ड का वेलकम किया। शो में बतौर वाइल्ड कॉर्ड एंट्री करने वाले शख्स का नाम अदनान शेख है, जो पॉपुलर यूट्यूबर हैं। अब जब शो में पहले वाइल्ड कॉर्ड की एंट्री हो चुकी है तो जाहिर है कि इस पर लोगों का रिएक्शन भी आएगा। बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर एल्विश यादव ने अदनान के शो में आने पर रिएक्ट किया है।
एल्विश यादव ने ऐसे किया रिएक्ट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एल्विश कह रहे हैं कि मैं अभी सोकर उठा हूं। सब चीजें अच्छी हो रही हैं और मौसम भी बहुत अच्छा हो रहा है। मैंने सुना है कि बिग बॉस ओटीटी-3 में अदनान आ रहा है। मेरा फेवरेट कंटेस्टेंट… मुझे अभी पता नहीं है कि अदनान घर के अंदर चला गया या अभी नहीं गया, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।
कटारिया वर्सेज अदनान
एल्विश ने वीडियो में आगे कहा कि यह तो बहुत मजे वाली बात है। अब तो मैं शो देखूंगा। बस देखना चाहता हूं कटारिया वर्सेज अदनान। उसने मेरे टाइम पर भी बहुत कमेंट्स किए थे। पिछली बार उसने कहा था कि एल्विश के लिए मैं चूड़ियां लेकर आया हूं, मुझे तो अभी तक मिली नहीं। कोई बात नहीं हम दे देंगे तुम्हे चूड़ी।
इंटरनेट पर हो रही चर्चा
वहीं अब एल्विश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि एल्विश की इच्छा पूरी हो गई। दूसरे ने कहा कि यह सब क्या चल रहा है? तीसरे यूजर ने लिखा कि अब मजा आएगा न। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
पहले वाइल्ड कार्ड अदनान शेख
गौरतलब है कि इस वीकेंड का वार में शो से चंद्रिका दीक्षित को बेघर किया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी भी चर्चा हो रही है। वड़ा पाव गर्ल के शो से बाहर होते ही घर में पहले वाइल्ड कार्ड ने भी एंट्री कर ली है। अब ऐसा लग रहा है कि ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ के घर में ‘सांप-नेवले’ जैसी लड़ाई देखने को मिलेगी, लेकिन वक्त के साथ ही पता लगेगा कि अदनान का शो में आना क्या मोड़ लेगा?
यह भी पढ़ें- Kim Kardashian को इंडिया आते ही हुआ प्यार! बोलीं- मेरा दिल…
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines