हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: इस ‘वीकेंड के वार’ पर होगा बड़ा धमाका, Elvish Yadav और Mr Faisu होंगे आमने-सामने

Bigg Boss OTT 3: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का माहौल इस वक्त पूरा गर्म चल रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसके साथ ही दर्शकों को इंतजार है कि इस ‘वीकेंड का वार’ शो में क्या खास होने वाला है?

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का माहौल इस वक्त पूरा गर्म चल रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसके साथ ही दर्शकों को इंतजार है कि इस ‘वीकेंड का वार’ शो में क्या खास होने वाला है? जी हां, बीते ‘वीकेंड का वार’ में जहां चद्रिका दीक्षित को घर से बेघर होना पड़ा था, तो इस बार शो में बड़ा धमाका होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 3 में इस ‘वीकेंड का वार’ एल्विश यादव और मिस्टर फैजू आने वाले हैं।

‘वीकेंड का वार’ में होगा धमाका

दरअसल, द खबरी ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि एक्सक्लूसिव, बड़ा अपडेट ElvishYadav और MrFaisu कल BBOTT3 के WeekendKaVaar पर एक साथ नजर आएंगे। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू किया।

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं चाहती हूं एल्विश बिग बॉस के घर में जाए। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस बार तो वीकेंड का वार जबरदस्त होने वाला है। तीसरे यूजर ने लिखा कि WWE होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब तो मजा ही आ जाएगा। एक और ने कमेंट किया कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

एयरपोर्ट पर दिखे एल्विश यादव 

गौरतलब है कि एल्विश यादव इन दिनों विदेश गए हुए थे, लेकिन हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान एल्विश ने पैप्स से कहा कि वो किसी और काम के लिए आए हैं। एल्विश का भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि क्या कोई बता सकता है एल्विश कहां जा रहा है।

इस बार होगा बड़ा धमाका

दूसरे यूजर ने लिखा कि एल्विश इतनी जल्दी विदेश से कैसे आ जाएंगे। तीसरे यूजर ने कहा कि अब एल्विश क्या करने वाले हैं? इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। वहीं, अब इस खबर के सामने आने के बाद दर्शकों में इस ‘वीकेंड का वार’ के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है और लोग शनिवार का इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या धमाका होने वाला है?

यह भी पढ़ें- Hardik-Nataša के बाद Arjun-Malaika का भी टूटेगा रिश्ता! इस पोस्ट से मिल गया हिंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें