Bigg Boss OTT 3, Deepak Chaurasia: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में चल रहा ड्रामा दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में शो के घर से दीपक चौरसिया का पत्ता साफ हो गया है। जैसे ही दीपक घर से बेघर हुए तो उन्होंने विनर का नाम रिवील कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि दीपक ने एक-एक घरवाले की भी पोल खोल दी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर दीपक ने किसे लेकर क्या कहा है? और विनर को लेकर उनका क्या कहना है?
कौन होगा इस बार का विजेता?
दरअसल, शो से बाहर आने के बाद जैसे ही अपना इंटरव्यू दिया, तो उन्होंने शो के बारे में कई बातें बताई। इस सीजन के विनर को लेकर पत्रकार ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार फाइनल में शिवानी कुमारी, साई केतन राव, विशाल पांडे, अरमान मलिक, रणवीर शौरी और लवकेश जा सकते हैं। इन लोगों में से कई एक बिग बॉस ओटीटी 3 के सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर सकता है।
लव और विशाल की दोस्ती पर क्या बोले दीपक?
बिग बॉस के घर में दो दोस्ती की जोड़ी यानी लवकेश कटारिया और विशाल पांडे के बारे में कौन नहीं जानता। जी हां, शो के घर में भी दोनों के बारे में खूब बातें सुनने को मिल जाती हैं। वहीं, अब दीपक चौरसिया ने भी घर से बाहर इस जोड़ी के बारे में बताया है। इन दोनों के बारे में बात करते हुए दीपक चौरसिया ने कहा कि लवकेश और विशाल की दोस्ती एकदम सच्ची है। जैसे वो हैं, वैसे ही अपनी दोस्ती को भी निभाते हैं। दोनों दिखावा नहीं करते बल्कि सच्ची दोस्ती निभा रहे हैं।
एल्विश और लवकेश की दोस्ती कैसी?
इसके अलावा दीपक चौरसिया ने लवकेश कटारिया और एल्विश यादव की दोस्ती को लेकर भी खूब बातें की। जी हां, इन दोनों के बार में पत्रकार ने कहा कि एल्विश ने कभी अपनी फैम आर्मी को लेकर कोई घमंड नहीं दिखाया है और इन दोनों की दोस्ती भी सच्ची है। हर कोई अपने दोस्त और दोस्ती पर नाज करता है। इसलिए ये दोनों भी ऐसे ही हैं।
बिग बॉस में कैसा रहा एक्सपीरियंस?
इतना ही नहीं बल्कि दीपक चौरसिया ने शो के घर में बिताए अपने समय के बारे में भी बात की। पत्रकार ने इसको लेकर एक्स अकाउंट पर भी एक पोस्ट शेयर किया। दीपक ने इस पोस्ट में लिखा कि इस शो में लोग जीतने के लिए जाते हैं, लेकिन मैं बस इस घर में दिल जीतने के लिए गया था। मैंने रील नहीं बल्कि रियल रहकर अपना समय बिताया है। ये बेहद कमाल का एक्पीरियंस रहा है क्योंकि ये वो पड़ाव था जो न्यूजरूम की दुनिया से बेहद अलग एक ऐसे घर में जहां आप स्क्रिप्टेड नहीं होते। इसके आगे भी दीपक ने अपने पोस्ट में कई बातों का जिक्र किया है।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस को पैनिक अटैक, डॉक्टर बोले- ठीक नहीं हालत, Bigg Boss की रह चुकी हैं एक्स कंटेस्टेंट
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
3 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
4 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
5 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines