Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी 3 का आज ग्रैंड फिनाले है। शो का विनर आज रात रिवील हो जाएगा। वहीं इस शो के खत्म होते ही बिग बॉस 18 की चर्चा भी शुरू हो जाएगी। सलमान खान के बिग बॉस 18 का ही अब फैंस को इंतजार है। एक तो दर्शकों को भाईजान हर हफ्ते देखने को मिलेंगे और दूसरी तरफ उन्हें एंटरटेनमेंट का फिर से डोज मिलेगा, वह भी ज्यादा दिन के लिए। ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी बिग बॉस ओटीटी 3 के कुछ कंटेस्टेंट्स सलमान खान के शो में भी नजर आएं। वैसे पहले भी ओटीटी के कुछ कंटेस्टेंट्स सलमान खान के शो में हिस्सा ले चुके हैं।
Shamita Shetty
बिग बॉस ओटीटी 1 का हिस्सा रहीं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 में नजर आई थीं। दोनों ही शो में शमिता की स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी देखने को मिली। ओटीटी में जहां वे दिव्या अग्रवाल से लड़ते हुए दिखीं तो बिग बॉस 15 में उनकी तेजस्वी प्रकाश के साथ कैट फाइट दिखाई दी।
Pratik Sehajpal
प्रतीक सहजपाल को रियलिटी शोज का काफी एक्सपीरियंस है। यह बात अलग है कि वे कभी शो जीत नहीं पाते। बिग बॉस ओटीटी 1 में जब वे जीतते-जीतते रह गए तो मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस 15 में शामिल कर लिया, लेकिन वहां भी वे रनर अप ही रह गए।
Nishant Bhat
प्रतीक और निशांत की जिस दोस्ती के लिए इन दोनों को ओटीटी से सलमान खान के शो में लाया गया था, वह नेशनल टीवी पर हिलती हुई नजर आई। निशांत जहां ओटीटी सीजन 1 में फर्स्ट रनर अप थे, वहीं वे असली बिग बॉस में टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना पाए।
Raqesh Bapat
शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच ओटीटी में प्यार हुआ और बिग बॉस 15 में बात शादी तक पहुंच गई। वाइल्ड कार्ड में राकेश अपनी लेडी लव के लिए आए थे, लेकिन उनका घर में सफर ज्यादा दिन तक नहीं चला।
Neha Bhasin
सिंगर नेहा भसीन भी बिग बॉस ओटीटी 1 का हिस्सा थीं और उन्हें भी बिग बॉस 15 में अप्रोच किया गया। हालांकि, नेहा का गेम काफी ठंडा था तो वे जल्द ही शो से बाहर हो गई थीं।
वहीं, इस बार शो में किस-किस को दोबारा चांस मिलेगा, अभी तक वे नाम रिवील नहीं हुए हैं, लेकिन कंट्रोवर्सी में बने रहने वालों को यह गोल्डन चांस मिल सकता है। इस लिस्ट में विशाल पांडे, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, पायल मलिक और लवकेश कटारिया जैसे नाम शामिल हैं। अब देखना होगा कि क्या इनमें से किसी को बिग बॉस 18 में आने का मौका मिलता है या नहीं?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
14 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines