हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 के टॉप 5 कंटेस्टेंट देख भड़के फैंस, इंटरनेट पर वायरल हुए ऐसे-ऐसे मीम्स

Bigg Boss OTT 3 Top 5 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में फिनाले से 2 दिन पहले डबल एविक्शन हुआ, जिसमें लवकेश कटारिया और अरमान मलिक को घर से बेघर कर दिया गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस मेकर्स के इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। शो को लेकर अब तरह-तरह के मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Top 5 Contestants

Bigg Boss OTT 3 Top 5 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले बस 2 दिन दूर है। ऐसे में शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। लेकिन टॉप कंटेस्टेंट्स को देखने के बाद कोई भी खुश नहीं है। जी हां फिनाले से बस 2 दिन पहले लवकेश कटारिया और अरमान मलिक जो फिनाले के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। घर से एविक्ट होने वाले लवकेश कटारिया और अरमान मलिक आखिरी कंटेस्टेंट्स बने हैं, इसके बाद सीधा फिनाले वाले दिन स्टेज पर ही एविक्शन होंगे। जैसे ही फैंस को खबर मिली कि मेकर्स ने ऑडियंस वोट्स नहीं बल्कि घरवालों के वोटों के दम पर लवकेश को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

सोशल मीडिया पर मेकर्स की जमकर किरकिरी होने लगी। मेकर्स के ऊपर फिक्स विनर बनाने का भी आरोप अब लग रहा है। उधर फैंस अब शो के टॉप 5 से भी खुश नहीं हैं, जिसकी वजह है मेकर्स का उन कंटेस्टेंट्स को शो के फिनाले में ले जाना जिन्होंने पूरे सीजन कुछ खास नहीं किया है। वो या तो किसी दूसरे के कंधे पर चढ़कर यहां तक पहुंचे हैं या फिर सोते-खाते उन्होंने बिग बॉस का सफर तय किया है। आखिर कौन है वो कंटेस्टेंट्स इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

1.कृतिका मलिक

बिग बॉस के घर में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के फाइनल में पहुंचने पर फैंस काफी दुखी और परेशान हैं। कृतिका ने पूरे सीजन बस अपने पति अरमान मलिक के कहने पर ही सबकुछ किया है। उनका ना तो कभी खुद का प्वाइंट ऑफ व्यू देखने को मिला और ना ही कृतिका गेम के लिहाज से इतनी एविक्ट थीं। उनकी पूरी गेम बस 1-2 लोगों के आस-पास ही घूमती रहती थी जिसकी वजह से कृतिका मलिक ने शो में कुछ खास नहीं किया लेकिन फिर भी वो फाइनल में पहुंच गई हैं। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अब लोग तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। वहीं कुछ लोग शो को बॉयकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं।

2. साई केतन राव 

साई केतन राव जब घर से आए थे तो ऐसा लगा था कि वो घर में काफी असरदार रहने वाले हैं लेकिन जैसे जैसे गैम आगे बढ़ता गया साई केतन राव लोगों की बातों में आकर अपनी गेम को पूरी तरह से खो चुके थे। उनके खुद के कोई मुद्दे बिग बॉस के घर में देखने को नहीं मिले। शो में साई केतन राव बस अरमान मलिक और रणवीर शौरी की पूंछ बनकर ही नजर आए।

3. नैजी

शो के पहले दिन से ही रैपर नैजी बस घर में एक-दो लोगों के साथ बात करते हुए नजर आए। नैजी ने कभी किसी टास्क में या किसी गेम में दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही वजह है कि नैजी को शो में अब फिक्स विनर का टैग भी कहीं ना कहीं फैंस की तरफ से सोशल मीडिया पर दिया जा रहा है।


यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के टॉप 2 को मेकर्स ने निकाला, डबल एविक्शन के नाम पर लव के टूटे ‘अरमान’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें