Bigg Boss OTT 2 Grand Finale Live Update: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को उसका विनर मिल गया है। इस बार शो के विनर एल्विश यादव बने हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी और प्राइज मनी एल्विश यादव ने अपने नाम कर ली है।
बता दें कि शो के फिनाल की रेस में पांच कंटेस्टेंट थे जिसमें अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और एल्विश यादव रहे। शो का फिनाले जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया।
एल्विश और मनीषा की धमाकेदार परफॉर्मेंस
बिग बॉस ओटीटी 2 घर में एल्विश यादव ने धमाकेदार डांस किया है। साथ ही मनीषा रानी ने भी अपने ठुमको से हर किसी का दिल जीत लिया है।
मनीषा ने दिया ये जवाब
जैसे ही मनीषा रानी शो से बाहर हुई तो सलमान खान ने उनसे पूछा कि वो किसे जीतते देखना पसंद करेगी, तो इस पर मनीषा ने जवाब दिया कि अगर अभिषेक मल्हान जीतते हैं, तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी।
मनीषा रानी हुई बेघर
बिग बॉस के घर से बाहर हुई मनीषा रानी। शो के घर में बचे हैं अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव।
शो के फिनाले में ड्रीम गर्ल की एंट्री
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में अब ड्रीम गर्ल के भी एंट्री हो चुकी है। मतलब शो में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे भी अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आ चुके हैं।
सलमान खान ने शो में किया डांस
सलमान खान ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान के गाने बिल्ली-बिल्ली पर डांस कर माहौल में चार चांद लगा दिए हैं।
शो के घर से बेबिका धुर्वे का भी पत्ता साफ
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर से बेबिका धुर्वे का भी पत्ता साफ हो गया है। अब शो में सिर्फ टॉप 3 अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और मनीषा रानी बचे हैं।
जग्गू दादा बनकर आए कृष्णा अभिषेक
बिग बॉस के घर में कृष्णा अभिषेक ने जग्गू दादा बनकर एंट्री की है। साथ ही मस्ती करते हुए उन्होंने सभी को हंसाया और फिर महेश भट्ट से पूजा का हाथ मांग लिया। साथ ही बादशाह उन्हें प्रपोज करने की ट्रेनिंग देते नजर आए और बैकग्राउंड में गाना बज रह था- दिल है की मानता नहीं
कृष्णा अभिषेक ने स्टेज की शेयर
सलमान खान और बादशाह के साथ कृष्णा अभिषेक स्टेज शेयर करते नजर आए। साथ ही अपनी कॉमेडी से उन्होंने सभी को हंसाकर लोट-पोट कर दिया।
शो से बाहर हुई पूजा भट्ट
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर से पूजा भट्ट का पत्ता साफ हो गया है। शो को उसके टॉप 4 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं और इसमें अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे का नाम शामिल है।
शुरू हो गया है ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का फिनाले
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का फिनाले शुरू हो गया है। विनर का नाम जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड है।
शिव ठाकरे ने एल्विश यादव को कहा- ‘दिल का बंदा’
एल्विश यादव को ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनर-अप रहे शिव ठाकरे का सपोर्ट मिला है। शिव ठाकरे ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की है और उन्होंने ‘दिल का बंदा’ लिखते हुए कहा है कि इस बार के सीजन की ट्रॉफी वो ही जीतेंगे।
elvish yadav
X पर ट्रेंड हो रहा
फिनाले से पहले X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेंड हो रहा हिस्टॉरिक वाइल्ड कॉर्ड एल्विश।
फिनाले में महेश भट्ट भी आएंगे नजर
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के फिनाले में महेश भट्ट भी नजर आने वाले हैं। जब वो शो में पूजा से बात करते हैं तो पूजा इमोशनल हो जाती है।
शो के फिनाले में अविनाश सचदेव और फलक नाज की कैमिस्ट्री वापस देखने को मिलेगी।
आज रात 9 बजे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले होने जा रहा है। शो का फिनाले जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines