Bigg Boss Contestant Arrested: बिग बॉस फैंस के लिए एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब बिग बॉस का एक कंटेस्टेंट गिरफ्तार हो गया है। इस गिरफ्तारी से हर कोई हैरान है। आपको बता दें, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के अरेस्ट का कारण उन्हीं का एक वीडियो बना है, जो सोशल मीडिया पर आते ही बवाल हो गया और उन पर धारा 288 लग गई। तो चलिए जानते हैं जिस शख्स पर मुसीबत आई है वो कौन हैं और धारा 288 क्या है, जिसके बाद वो जेल पहुंच गए हैं?
बिग बॉस 10 के रनर अप को हुई जेल
दरअसल, बिग बॉस कन्नड़ सीजन 10 के रनर अप और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ड्रोन प्रताप (Drone Prathap) अब कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। कुछ लाइक्स और व्यूज पाने की चाहत उन्हें जेल की सलाखों के पीछे ले गई। आपको बता दें, ड्रोन प्रताप का असली नाम प्रताप एनएम है और वो 27 साल के हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था और अनजाने में वो एक बड़ी भूल कर बैठे। उनके वीडियो में कुछ ऐसा था जिसके बाद पुलिस उन पर एक्शन लेने पर मजबूर हो गई।
सोडियम से तालाब में किया ब्लास्ट
इस वीडियो में ड्रोन प्रताप केमिकल का इस्तेमाल कर तालाब में ब्लास्ट करते हुए नजर आए थे। यूट्यूब पर अपलोड हुए इस वीडियो में ड्रोन प्रताप को केमिकल की मदद से तालाब में ब्लास्ट करते देख 3 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 16 दिसंबर को खुद पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि भी की। इस दौरान खुलासा हुआ कि कर्नाटक के श्री रायरा ब्रुंदावना फार्म में बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट ने सोडियम से विस्फोट किया था। वहीं, जब ये मामला बढ़ा तो ड्रोन ने सफाई दी कि ये साइंस एक्सपेरिमेंट के लिए बनाया गया वीडियो था और उन्होंने ये वीडियो भी अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss का बड़ा सीक्रेट रिवील, बनाए ऐसे 5 टास्क जिसका विनर पहले से तय
न्यायिक हिरासत में भेजा गया बिग बॉस का एक्स कंटेस्टेंट
हालांकि, अब उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाही बरतने की वजह से ड्रोन प्रताप पर कार्रवाई की गई और गिरफ्तारी के बाद 3 दिन तक उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया। वहीं, अदालत में पेशी के बाद बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें, ये धारा लगने पर 6 महीने की जेल हो सकती है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines