Bigg Boss 19: दर्शकों का पसंदीदा शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही शुरू हो जाएगा। सलमान खान के इस शो को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। शो के शुरू होने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर कब और कहां आएगा? साथ ही इसे कितने बजे टीवी और कितने बजे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकेगा? आइए जानते हैं…
कब और कहां होगा शो का ग्रैंड प्रीमियर?
बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। शो के ग्रैंड प्रीमियर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। साथ ही इसे टीवी पर कलर्स पर देखा जाएगा। शो के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, जो अब बस कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा।
टीवी और ओटीटी पर कितने बजे आएगा शो?
बिग बॉस 19 को पहले ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो का ग्रैंड प्रीमियर 9 बजे जियोहॉटस्टार पर आएगा और इसके बाद इसे टीवी पर कलर्स पर 10:30 बजे से देखा जा सकेगा। इस बार हर सीजन के हिसाब से उल्टा किया जा रहा है। बीते सालों में पहले शो टीवी पर आता था और फिर ओटीटी पर, लेकिन इस बार शो पहले ओटीटी पर आएगा और फिर टीवी पर।
बिग बॉस 19 का हो रहा इंतजार
सलमान खान के शो के कंटेस्टेंट्स के प्रोमो वीडिया भी आ चुके हैं। साथ ही मेकर्स ने शो के घर की झलक भी दिखा दी है। बिग बॉस 19 का सीजन बेहद अलग होने वाला है और लोगों में भी इसकी एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। बिग बॉस 19 में क्या नया और अलग होने वाला है, इसका भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बार शो के पांच महीने तक चलने की चर्चा है। साथ ही कहा जा रहा है कि सलमान खान सिर्फ तीन महीने शो को होस्ट करेंगे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लिए Salman Khan की फीस क्या, पिछले सीजन से कितनी कम-ज्यादा?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines