Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ का ये वीकेंड का वार एपिसोड बेहद ही दिलचस्प रहा. घर में माहौल काफी सीरियस और इमोशनली रहा. घर में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसने दर्शकों को हिलाकर रख दिया. बीते दिन घर में दो एविक्शन हुआ, जबकि तीन कंटेस्टेंट शो से बाहर जाने के लिए कतार में थे. इसमें नीलम गिरी, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज का नाम शामिल था. इस वीकेंड का वार एपिसोड में एविक्शन की गाज नीलम गिरी और अभिषेक बजाज पर गिरी, जिसके बाद घर का माहौल काफी इमोशनल भरा हो गया. ऐसे में चलिए बताते हैं इस वीकेंड का वार एपिसोड के हाइलाइट्स…
दरअसल, प्रणीत मोरे हेल्थ इश्यू की वजह घर से बाहर गए थे. वह घर के कैप्टन थे. वह पिछले हफ्ते घर में नहीं थे. वहीं. इस वीक घर से बाहर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे. इसमें नीलम गिरी, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज का नाम था. अब सलमान ने प्रणित मोरे को एक बड़ा फैसला लेने के लिए कहा कि वो बॉटम 3 में से किसी एक सदस्य को बचा सकते हैं तो उन्होंने अशनूर को चुना, जिसके बाद नीलम और अभिषेक दोनों ही घर से बेघर हो गए. इस एविक्शन के बाद घर का माहौल काफी इमोशनल दिखा.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘जटाधरा’ और ‘हक’, रविवार को लाखों में हुई सोनाक्षी की फिल्म की कमाई
नीलम गिरी ने जाहिर की फीलिंग्स!
नीलम गिरी ने घर से बाहर जाने के बाद अपनी फीलिंग्स भी जाहिर की. शो से बाहर जाने से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस ने सभी से मुलाकात की. तभी उन्होंने अमाल मलिक से भी मुलाकात की और टाइटली हग किया. इतना ही नहीं, घर से जाने से पहले नीलम ने उनसे अपनी फीलिंग्स को चुलबुले अंदाज में जाहिर कर दिया. उन्होंने अमाल को ‘आई लव यू’ कह दिया. नीलम गिरी के यूं छेड़े जाने के बाद अमाल मलिक काफी भावुक हो गए. इसके साथ ही तान्या मित्तल नीलम से मिली ही नहीं. वह एक कोने में जाकर जोर-जोर से रोती रहीं. लेकिन अचानक से भोजपुरी एक्ट्रेस ने उन्हें नोटिस किया और आवाज देकर बुलाया. फिर दोनों ने हग किया. शो में आपने देखा होगा कि दोनों ने शानदार बॉन्ड शेयर किया था.
फरहाना भट्ट पर सलमान खान का फूटा गुस्सा
इसके साथ ही शो में सलमान खान ने फरहाना भट्ट पर गुस्सा भी निकाला. एक्टर ने गौरव खन्ना के सपोर्ट में बात कही. उन्होंने गौरव की तारीफ करते हुए कहा, ‘तुमने अच्छा कंट्रोल दिया. अगर मैं होता तो ना जाने ही क्या करता. अगर मेरा करियर कोई टारगेट करता तो कौन जानता कि क्या होता?’
यह भी पढ़ें: ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, दमदार कहानी ने दिलाई थी टॉप 5 में जगह
इसके बाद सलमान खान, फरहाना पर आते हैं और उनकी क्लास लगाते हैं. वह सवाल करते हैं, ‘फरहाना आपने क्या बोला था? आप नेशनल टेलीविजन पर ये सब कह रही हैं, टीवी आपके स्टैंडर्ड से बहुत नीचे है? टीवी की औकात नहीं कि आप इस पर आएं? टीवी की औकात ही नहीं है कि आप इसपर नजर आओ? मैं शर्मिंदा हूं.’ इतना ही नहीं, सलमान ने आगे कहा, ‘मैंने गौरव के शोज देखे हैं, मेरी मां ने भी देखे हैं. मैं कहता हूं, वह सुपरस्टार हैं. मैं आपको एक ऑफर देता हूं- ये शो और ये मीडिया आपके लिए बहुत छोटा है. प्लीज गेट खोल दिया जाए.’ इस दौरान सलमान ने फरहाना की इस बात कर उन्हें शो से जाने तक के लिए कह दिया था.
यह भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में बनीं मिस इंडिया, ‘दामिनी’ बन बॉलीवुड में कमाया नाम; पहचाना कौन है ये हसीना?
शो में आई थी ‘दे दे प्यार 2’ की स्टार कास्ट
इतना ही नहीं, जहां ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में माहौल काफी भावुक दिखा वहीं, शो में हंसी के ठहाके भी खूब लगे. ये तब हुआ जब सलमान खान ने ‘दे दे प्यार दे 2’ की स्टार कास्ट का वेलकम किया. इसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन और मीजान जाफरी सेट पर आए. सभी ने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की. उन्होंने घरवालों से बात भी की. इस दौरान घरवालों से सवाल पूछा गया कि वह किसे प्यार नहीं देना चाहेंगे? तो इस पर अमाल, प्रणित और मृदुल ने फरहाना का नाम लिया. वहीं, तान्या ने शहबाज की ओर इशारा किया. इसके साथ ही गौरव खन्ना ने तान्या और फरहाना का नाम लिया.
यह भी पढ़ें: ‘वो अच्छे बेटे हैं, पति नहीं…’, सुनीता आहूजा दोबारा नहीं बनना चाहतीं गोविंदा की पत्नी; शॉकिंग बयान वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines