Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों काफी चर्चा में है. शो अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है. इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड बेहद ही स्पेशल रहा. सलमान खान ने भावुक मोमेंट के साथ इसकी शुरुआत की थी. पहले तो उन्होंने धर्मेंद्र को याद किया था फिर बाद में घरवालों की क्लास लगाई थी. इस हफ्ते घर से दो कंटेस्टेंट्स को बेघर किया गया. वहीं, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है. चलिए बताते हैं शो के वीकेंड का वार से जुड़े सभी अपडेट्स…
‘एकाकी’ का प्रमोशन करने पहुंचे आशीष चंचलानी
रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में आशीष चंचलानी ‘बिग बॉस 19’ में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने और सलमान खान ने जमकर गॉसिप की. दोनों साथ में बेहद खुश नजर आए. शो में आने के बाद आशीष चंचलानी ने घर के सदस्यों के साथ भी खास बातचीत की. उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स को भूत भगने का भी काम किया. शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे का भूत उतराते नजर आए. इस दौरान घरवालों ने एक-दूसरे को लेकर बताया कि वो उनका भूत क्यों उतारना चाहते हैं? इसके साथ ही सलमान खान के शो में रितेश देशमुख की भी एंट्री हुई. वह इस शो में ‘बिग बॉस मराठी’ के प्रमोशन के लिए आए थे.
यह भी पढे़ं: ‘आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं…’, Border 2 में विंग कमांडर बनकर छाए Diljit Dosanjh
शो में हुआ डबल एविक्शन
‘बिग बॉस 19’ के इस वीकेंड का वार में फिनाले से पहले दो एविक्शन हुए. इसमें शहबाज और अशनूर कौर का नाम शामिल है. शहबाज के घर से बेघर होने के बाद अमाल मलित के आंसू छलक पड़े. इस दौरान वह खुद से बाते करते दिखे कि इन चार महीनों में जिंदगी भर की दोस्ती हो गई है. वहीं, घर से बाहर जाना शहबाज के लिए भी आसान नहीं रहा. इस दौरान वह भी इमोशनल दिखे. अमाल ने कहा कि शहबाज के बिना सात दिन सात साल लगेंगे.
फरहाना ने मालती का झगड़ा
इसके साथ ही जब आशीष चंचलानी ने घरवालों को भूत भगाने का टास्क दिया तो इस दौरान फरहाना भट्ट और मालती चाहर के बीच तीखी बहस हो गई. इस टास्क के दौरान मालती ने गौरव पर बेहद बुरी तरह से राख फेंक दी. इसके बाद गौरव ने प्रणीत मोरे से इस बारे में बात की और इसी बातचीत के दौरान फरहाना ने मालती को सड़कछाप बता दिया.
खुल गई वोटिंग लाइन्स
इतना ही नहीं, ‘बिग बॉस 19’ अब फिनाले वीक में पहुंच गया है. शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. इसी बीच इस वीकेंड का वार एपिसोड में वोटिंग लाइन्स भी खुल गई है. सलमान खान ने इस बात की खुद जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक ही वोटिंग लाइन्स खुली रहेंगी, जिसके जरिए ऑडियंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट कर पाएगी.
‘बिग बॉस 19’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
‘बिग बॉस 19’ के फिनाले वीक में पहुंचते ही शो में केवल 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिसमें अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और मालती चाहर के नाम शामिल हैं. इसी बीच अब शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इसमें लिस्ट में अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के नाम सामने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि मालती चाहर टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हैं. हालांकि, ये तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही साफ हो पाएगा.
यह भी पढे़ं: Bigg Boss 19 से बाहर हुए शहबाज, अमाल मलिक का बुरा हाल, नेशनल टीवी पर रो पड़े सिंगर
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines