Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने टास्क और ट्विस्ट की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में हर रोज कुछ ना कुछ नया ड्रामा देखने को मिलता है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक शो को लेकर चर्चा सुनने को मिलती रहती है. इस बीच शो के 8वें वीक के टॉप पांच कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस बार के रैंकिंग पोल में टॉप पांच में कौन-कौन शामिल हैं?
वीक 8 रैंकिंग पोल रिजल्ट
दरअसल, Livefeed Updates ने अपने एक्स पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि शो के आठवें वीक के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स कौन-कौन हैं? पोस्ट में शेयर करते हुए लिखा गया है कि रैंकिंग पोल रिजल्ट (वीक 8). इसमें पहले नंबर पर अभिषेक बजाज हैं. दूसरे नंबर पर बसीर अली, तीसरे नंबर पर फरहाना भट्ट, चौथे नंबर पर गौरव खन्ना और पांचवें नंबर पर अशनूर कौर हैं.
हैशटैग के नंबर्स के आधार पर टॉप पांच
इसके अलावा अगर ट्विटर (एक्स) पर हैशटैग के नंबर्स के आधार पर टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें बसीर अली (413.4k) (पहले नंबर पर), अभिषेक बजाज (384.9k) (दूसरे नंबर पर), फरहाना भट्ट (327.8k) (तीसरे नंबर पर), अमाल मलिक (247.2k) चौथे नंबर पर और गौरव खन्ना (204.4k) पांचवें नंबर पर हैं. दो दिन पहले ही ये लिस्ट जारी हुई है.
‘वीकेंड का वार’ में दिवाली सेलिब्रेट
इसके अलावा अगर शो की बात करें तो आज के एपिसोड में शो में फिल्म ‘थामा’ की कास्ट नजर आई है. इसकी जानकारी जियोहॉटस्टार ने दिन में ही दे दी थी. इतना ही नहीं बल्कि ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने घरवालों के साथ दिवाली सेलिब्रेट की है. सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन जमकर कमाल कर रहा है और ये दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है. शो को लेकर नए-नए अपडेट्स भी आते रहते हैं, जो शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हैं.
यह भी पढ़ें- पैपराजी को देख चौंकी Tejasswi Prakash, फिर Karan Kundra ने यूं संभाली बात
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines